हल्द्वानी : कांग्रेस पार्टी ने हल्द्वानी नगर निगम चुनाव के लिए वरिष्ठ नेता ललित जोशी को प्रत्याशी घोषित कर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। टिकट मिलने के बाद ललित जोशी ने सबसे पहले गोल्ज्यू देवता के मंदिर में आशीर्वाद लिया, जो उनकी सांस्कृतिक और धार्मिक जुड़ाव को दर्शाता है। इसके बाद उन्होंने हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश से मुलाकात की और उनके समर्थन के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा कि विधायक सुमित हृदयेश ने उनके ऊपर भरोसा कर बड़ा दिल दिखाया है।
विधायक सुमित हृदयेश ने इस अवसर पर कहा कि यह टिकट केवल ललित जोशी का नहीं, बल्कि पूरे कांग्रेस संगठन का है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी की एकजुटता और मजबूत रणनीति के साथ ललित जोशी हल्द्वानी नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज करेंगे।

ललित जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले एक दशक से नगर निगम भ्रष्टाचार की चपेट में है और अब समय आ गया है कि हल्द्वानी की जनता बदलाव लाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे नगर निगम को पारदर्शी और जनहितकारी बनाएंगे। इस मौके पर सैकड़ों समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जो आगामी चुनाव में कांग्रेस के लिए मजबूती का संकेत देते हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत !
केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, मलबे से बंद हुआ हाईवे; इन 6 जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में यहां भालू के डर से 300 मीटर गहरी खाई में गिरीं दो महिलाएं, एक की मौत !
उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या 


