हल्द्वानी : उत्तराखंड बोर्ड के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम आ गए है, हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा स्थित हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज में दसवीं के छात्र जतिन जोशी ने उत्तराखंड के अंदर टॉप किया है उन्होंने 99.20 प्रतिशत के साथ उत्तराखंड में हाई स्कूल की परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करके अपने माता-पिता और अपने गुरुजनों का मान बढ़ाया है जतिन जोशी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपने गुरुजनों को दिया है वह आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहते हैं, वही जतिन की बड़ी बहन प्रतिभा जोशी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 25वीं रैंक हासिल की है दोनों भाई बहनों ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है, इस मौके पर स्कूल पहुंचे जतिन और प्रतिभा के पिता बेहद खुश नजर आ रहे थे और अपने बेटा और बेटी की इस सफलता का श्रेय उन्होंने हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज के गुरुजनों को दिया है,वही हाई स्कूल बोर्ड की परीक्षा में मनिका तिवारी ने 21वीं रैंक हासिल की है उन्होंने भी अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के गुरुजनों को दिया है हर गोविंद सुयाल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया उनके स्कूल में हर वर्ष बच्चे हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में मेरिट लिस्ट में आते हैं स्कूल में अच्छा प्रबंधन और छात्रों में अनुशासन ही उनके स्कूल और यहां पढ़ने वाले छात्रों की सफलता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया 

