हल्द्वानी | हल्द्वानी में ज्वेलरी शोरूम में हुई बड़ी चोरी की घटना के बाद नैनीताल पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने मामले के शीघ्र खुलासे के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया है।
एसएसपी के निर्देश पर एसपी क्राइम एवं एसपी सिटी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमें बनाई गई हैं, जो अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। एसएसपी मंजूनाथ टीसी स्वयं सभी टीमों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं ताकि जल्द से जल्द आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
पुलिस ने इस चोरी की घटना में शामिल पांच संदिग्धों को चिन्हित कर लिया है, जिन्हें किसी बड़े शातिर गिरोह से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उत्तराखंड सहित तीन राज्यों में दबिश दी जा रही है, वहीं नेपाल बॉर्डर पर भी पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है।
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम और क्राइम एक्सपर्ट्स को भी घटना के खुलासे में लगाया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस बड़ी चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत
नैनीताल : यहां मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे अधिकारी, मिले 15 कर्मचारी गायब
उत्तराखंड: रानीखेत की बिटिया चंडीगढ़ जाकर लेखन प्रतियोगिता में जीत लाई राज्य स्तर पर प्रथम पुरूस्कार
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM 
