हल्द्वानी। नगर निगम की टीम ने आज शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एरोड्रम रोड, ठंडी सड़क, वर्कशॉप लाइन, नैनीताल रोड और नरीमन चौराहे पर फुटपाथों से अवैध कब्जे हटाए। अभियान के दौरान नगर निगम ने जहां फुटपाथ पर रखे गए सामान को जब्त किया, वहीं परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने यातायात बाधित करने वाले वाहनों पर शिकंजा कस दिया। इस कार्रवाई में 51 वाहनों के चालान काटे गए, 4 वाहन सीज किए गए, 2 ट्रॉली सामान जब्त किया गया और 2 अतिक्रमण ढहाए गए।
नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू करने और पैदल यात्रियों को सुविधा देने के लिए यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि अतिक्रमणकारियों को पहले भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस की इस मुहिम से सड़कों पर अव्यवस्था फैलाने वालों में हड़कंप मच गया। नगर निगम ने साफ किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और सड़क एवं फुटपाथों पर अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : महिला दिवस पर इनका हुआ सम्मान
उत्तराखंड : पति ने पत्नी-बेटे पर धारदार हथियार से किया हमला, फिर खुद की भी दे दी जान
देहरादून :(बड़ी खबर) नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा इस तारीख़ पर
हल्द्वानी : रेट्रो साइलेंसर पर हुए विवाद में युवक को मारा चाकू, आक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घेराव
उत्तराखंड को 1129 करोड़ की सौगात, गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस, आपदा और गंगा कॉरिडोर से जुड़ी परियोजनाओं की रखी नींव
उत्तराखंड: हरिद्वार में केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने किया राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन
उत्तराखंड : जोशीमठ की गार्गी उनियाल ने भारतीय वायु सेना (IAF) में अधिकारी बनकर किया कीर्तिमान स्थापित
उत्तराखंड : बदबू से खुला मौत का राज़, पत्नी-बेटे के सड़े शव मिले, पति फरार
हल्द्वानी : लालकुआं गौला गेट पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोडिंग पर शिकंजा
हल्द्वानी : डॉ दिशा तिवारी का हल्द्वानी में हुआ स्वागत 

