परिजनों के भरोसे पर खरी उतरी नैनीताल पुलिस
एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी का ‘सुपर क्विक’ एक्शन- मात्र 5 घंटे में 50+ CCTV खंगालकर दिल्ली में ट्रेस की लापता बालिका
लालकुआं क्षेत्र से स्कूल से घर लौटते समय लापता हुई बालिका के मामले में नैनीताल पुलिस ने अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया गया।
परिजनों द्वारा अनहोनी की आशंका व्यक्त करते ही *एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने मामले की संवेदनशीलता* को देखते हुए पूरे जिले की *पुलिस को अलर्ट मोड पर किया गया।● 5 घंटे का सघन रेस्क्यू ऑपरेशन: परिजनों द्वारा अनहोनी की आशंका व्यक्त करते ही एसएसपी ने तत्काल जिले की सभी यूनिट्स को एक्टिवेट किया।
● रिकार्ड समय में सफलता
पुलिस की विभिन्न टीमों ने रिकॉर्ड समय में क्षेत्र के 50 से भी अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले इसी तकनीकी विश्लेषण और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस बालिका की सटीक लोकेशन दिल्ली तक पहुँचने में सफल रही।
● सुरक्षित बरामदगी
*एसएसपी के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम तत्काल दिल्ली के लिए रवाना* कर दी गई है। *बालिका पूरी तरह सुरक्षित* है, सकुशल वापस लाकर वैधानिक कार्यवाही के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।इस संवेदनशील ऑपरेशन में एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में एसपी क्राइम डॉ0 जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित सैनी, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं श्री बृजमोहन राणा के अतिरिक्त, डॉग स्क्वॉड टीमऔर टेक्निकल सेल ने एक टीम के रूप में काम किया।
एसएसपी नैनीताल का संदेश:
बच्ची की सुरक्षा हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती और प्राथमिकता थी। पूरी टीम द्वारा प्रोफेशनल तरीके से मात्र 5 घंटे में 50+ सीसीटीवी खंगालकर लोकेशन दिल्ली में ट्रेस किया है, बालिका को सकुशल वापस लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं, टीम रवाना हो चुकी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) IPS मंजूनाथ TC की टीम ने कर दिखाया, लापता बालिका को 5 घंटे में दिल्ली से खोज निकाला
सीएम धामी का चारधाम यात्रा 2026 पर बड़ा एक्शन प्लान, सुरक्षा से लेकर ओवररेटिंग तक सख्त निर्देश
लालकुआं :(बड़ी खबर) बुक सेलरो की दुकानों में SDM का छापा, इन प्राइवेट स्कूल की खुली साठ गांठ की पोल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों पर नकेल के लिए कारवाई जारी
हल्द्वानी : रावण वध के साथ हुआ रज्याभिषेक
लालकुआं : यहां 10 वीं की छात्रा रहस्यमई परिस्थितियों में लापता
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय और श्रीलंका ओपन यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू, अंतरराष्ट्रीय अकादमिक सहयोग को नई उड़ान
उत्तराखंड: खटीमा में भावुक हुए सीएम धामी, सैनिकों के सम्मान में किया बड़ा ऐलान
पिथौरागढ़ :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं ने किया परेड निरीक्षण एवं अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन
उत्तराखंड: घर मे वॉशरूम गई 9 साल की बच्ची से दो किशोरों ने की दरिंदगी 
