हल्द्वानी: (बड़ी खबर)- गजक की दुकान में घुसी अनियंत्रित पिकअप, बच्चों में मची चीख-पुकार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Haldwani Accident News: आज शाम शहर के अग्रसेन चौक सिंधी चौराहे के पास एक पिकअप दुकान के अंदर जा घुसी। हादसे में दुकान में बैठे दो बच्चे घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए होम वर्क शुरू

जानकारी के अनुसार शाम करीब 4 बजे के मंगल पड़ाव में स्थित चंदौसी गजक की दुकान में पिकअप घुस गई है। हादसे में दुकान स्वामी के दो बच्चे घायल हो गए। आनन फानन में बच्चों को हॉस्पिटल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि पिकअप संख्या UK 01 5650 चावल लेकर जा रहा था। अचानक पिकअप दुकान के अंदर घुस गई। पिकअप चालक इरफान लाइन नंबर 8 का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग

दुकान स्वामी की पत्नी कमला ने बताया कि उनके पति कहीं आवश्यक कार्य गए थे। इसी दौरान दोनों बच्चे दुकान पर बैठे हुए थे अचानक पिकअप आकर दुकान में घुस गई । जिससे बच्चे घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें