हल्द्वानी -(बड़ी खबर) इधर भाजपा लगी योगी की रैली की तैयारी में, उधर कांग्रेस प्रत्याशी ने पूछे आठ सवाल, रंग पकड़ने लगा चुनाव

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी -लोकसभा चुनाव में मतदान के दिन नजदीक होने के चलते अब चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है। कांग्रेस और भाजपा के आपस में जुबानी हमले तेज हो गएहैं कांग्रेस कार्यालय स्वराज आश्रम में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट से 8 सवाल पूछे हैं। प्रकाश जोशी ने कहा कि अजय भट्ट के केंद्र में मंत्री रहते हुए आखिर कैसे अग्निवीर जैसी योजना युवाओं को बेरोजगार करने के लिए आई, इसका सांसद ने विरोध क्यों नहीं किया? इसी प्रकार सैनिक स्कूल सहित तमाम ऐसे मामलों को लेकर सांसद अजय भट्ट से सवाल पूछे हैं। साथ ही आरोप लगाया है कि अजय भट्ट ने केवल सांसद निधि का 30% बजट ही खर्च किया और इस बार जनता इसका जवाब देगी।

  • डूबते जहाज में कौन रहना चाहेगा: अजय भट्ट

हल्द्वानी – नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पूरी तरह डूबने वाला जहाज है और समझदार व्यक्ति डूबते हुए जहाज में नहीं रह सकता इसीलिए लोग कांग्रेस को छोड़ छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम रहे हैं। अजय भट्ट ने कहा कि कई राष्ट्रीय नेताओं के साथ ही उत्तराखंड में बद्रीनाथ की सिटिंग विधायक सहित कई ऐसे नाम के गिनाए जो अब भाजपा का दामन थाम चुके हैं। अजय भट्ट ने कहा कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में जब कांग्रेस ने अपने लोगों को नहीं जाने दिया तब से ही कांग्रेस नेताओं का पार्टी से मोह भांग होने लगा है। और अब तक उत्तराखंड में ही हजारों लोग भाजपा की सदस्यता ले चुके हैं।

  • योगी आदित्यनाथ की रैली की तैयारी में जुटी भाजपा
यह भी पढ़ें 👉  भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात

आज़ भारतीय जनता पार्टी सम्भाग कार्यालय में जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट जी द्धारा बैठक की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश के यस्सवी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ के हल्द्वानी में एम बी इन्टर कालेज मैदान में आगमन पर बैठक सम्पन्न हुई जिसमें योगी जी आगमन पर रैली की योजना रचना बनाई गई तथा अलग-अलग कामों के निमित्त कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई ।
बैठक में प्रमुख रूप से लोकसभा प्रभारी बलवंत सिंह भोर्याल, लोकसभा संयोजक विवेक सक्सेना,रैली संयोजक तरुण बंसल, जिला महामंत्री रंजन बर्गली, आदि लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें