भीमताल – भीमताल हल्द्वानी मार्ग पर भीमताल नगर पालिका के कूड़े के ट्रक में आग लग गई, जिससे ट्रक बीच रोड में बुरी तरह से जलकर खाक हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है। बताया जा रहा है कि घटना में कूड़ा गाड़ी का चालक झुलस गया है, जिसे अस्पताल भेजा गया है।
नैनीताल जिले में भीमताल से हल्द्वानी जाने वाले मार्ग में क्योराली गांव के पास भीमताल नगर पालिका के कूड़े के ट्रक में अचानक आग लग गई,
अचानक आग लगते ही ट्रक के चालक ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग अधिक होने के चलते ट्रक का चालक झुलसकर घायल हो गया। कूड़े के बड़े ट्रक में अचानक आग लगने से इस व्यस्त मार्ग में दोनों तरफ ट्रैफिक रुक गया। ट्रक में लगी आग इतनी विकराल थी कि सड़क के किनारे जंगल को भी अपने चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि ये ट्रक हल्द्वानी के गौलापार स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में कूड़ा फेंककर लौट रहा था।
माना जा रहा है कि ट्रक के फ्यूल टैंक से शुरू हुई आग देखते ही देखते चारों तरफ फैल गई। आग की तेज लपटों को देखकर सभी के होश उड़ गए, आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें जंगल में गिरने लगी, जिससे जंगल में भी आग लग गई। दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है। फिलहाल दमकल विभाग के कर्मचारी आग के कारणों में जुटे हुए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन 

