लालकुआं- हल्दूचौड़ के ग्राम जग्गी बंगर में शासन के निर्देशों के बाद घर-घर जाकर हुई जांच में 102 राशन कार्ड धारक अपात्र पाए गए। अब इन राशन कार्ड धारकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा ने बताया कि एक शिकायतकर्ता द्वारा शासन में शिकायत की गई थी कि जग्गी बांगर ग्राम सभा में कई अपात्र लोगों के राष्ट्रीय खाद्य योजना वाले राशन कार्ड बने हुए हैं इसके बाद शान द्वारा दिए गए निर्देशों पर एसडीम, डीएसओ और ग्राम विकास अधिकारी की संयुक्त टीम को जांच के निर्देश दिए गए। संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा टीम बनाकर हल्दूचौड़ के ग्राम जग्गी बंगर में घर-घर जाकर राशन कार्ड धारकों की जांच की गई तो उसमें 102 अपात्र राशन कार्ड धारक पाए गए। जिसमें से कई राशन कार्ड धारक वर्तमान समय में वहां निवास नहीं कर रहे हैं और कई ऐसे राशन कार्ड धारक है जो कि सफेद कार्ड की पात्रता में नहीं आते हैं। उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा ने कहा की जो अपात्र राशन कार्ड धारक सफेद कार्ड की पात्रता में नहीं आते हैं उनके राशन कार्ड सफेद कार्ड से पीले कार्ड में बदले जाएंगे और जो वर्तमान पते में निवास नहीं कर रहे हैं उनके राशन कार्ड निरस्त कर दिए जाएंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निगम में आधार सेंटर का शुभारंभ, UCC के भी बनेगे सर्टिफिकेट
अल्मोड़ा: प्रसिद्ध लोकगायक दीवान कनवाल का निधन, शोक की लहर
रामनगर : राहुल सिंह दरम्वाल कर सकते हैं नई परी की शुरुआत
उत्तराखंड : (गजब )एक ही भूमि को फर्जीवाड़े से दो बार बेचा, दंपति पर केस
उत्तराखंड : देवभूमि की बेटी ने बढ़ाया मान: हेमा बनीं लेफ्टिनेंट कर्नल
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी पर छापा! अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, सिलेंडर-उपकरण बरामद
पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे 

