Haldwani News- यहां लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोटाहल्दू के जयपुरबीसा की नहर में हल्द्वानी की ओर से बहकर आए व्यक्ति का शव बरामद किया है, मृतक की शिनाख्त तीनपानी हल्द्वानी निवासी महेश पंत पुत्र हरी दत्त के रूप में की गई, पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हल्दूचौड़ पुलिस चौकी इंचार्ज कृपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को शनिवार की सुबह सूचना मिली कि जयपुर बीसा प्राइमरी विद्यालय के ठीक पीछे नहर में बह कर अज्ञात व्यक्ति का शव आया है, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकाला और उसकी शिनाख्त करने के प्रयास शुरू किए, जिसके बाद मृतक की शिनाख्त तीन पानी हल्द्वानी में किराए के मकान में रहने वाले महेश पंत पुत्र हरिदत्त पंत उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई है।
मृतक किसी दुकान में काम करता था, चौकी इंचार्ज कृपाल सिंह ने बताया कि मृतक मूल रूप से द्वाराहाट रानीखेत का रहने वाला है, प्रथम दृष्टया नहर में बहने के कारण मौत की आशंका लग रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 

