Haldwani News: हल्द्वानी शुक्रवार की रात मंडी बाईपास पर एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर के बीचोबीच पेड़ से टकरा गई। इस दौरान हादसे मेें कार में सवार फायरमैन की मौत हो गई जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को एसटीएच में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी सिटी और सीओ ने मौके का मुआयना किया।
जानकारी के अनुसार नानकमत्ता बिछुवा निवासी नितिन सिंह राणा 32 वर्ष पुत्र अरविंद सिंह फायर स्टेशन हल्द्वानी में तैनात था। बताया जा रहा है कि फायरमैन के बैरक में मिलने के लिए उसके दो रिश्तेदार कार से आए थे। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे नितिन विभाग की डाक लेने के लिए एसएसपी कैंप कार्यालय जा रहा था। इस दौरान रिश्तेदारों के कहने पर फायरमैन उनकी कार यूके 06एएम 9405 में सवार हो गया। लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था।

कार फायर ब्रिगेड कार्यालय से आगे घुमावदार मोड़ की तरफ जा रही थी। इस बीच चालक नियंत्रण खो बैठा। जिसके बाद कार डिवाइडर पर चढऩे के बाद बीचोबीच पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद विभाग के अन्य जवान मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उन्हें एसटीएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने फायरमैन नितीन राणा को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य घायल साथियों रिशू और अनुराग सिंह को पुलिस ने एसटीएच में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद एसपी सिटी हरबंश सिंहए सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी और कोतवाल हरेंद्र चौधरी मौके पर पहुुंचे। बताया जा रहा है कि नितिन के रिश्तेदार ढिडोरा नानकमत्ता निवासी रिशु सिंह और खेड़ा नानकमत्ता निवासी अनुराग दोनों आईआरबी बैलपड़ाव में आयोजित पुुलिस भर्ती में भाग लेने आए थे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद 
