हल्द्वानी : लालकुआं विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट को आज चोरगलिया में ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल लालकुआं विधायक मोहन बिष्ट रविवार को चोरगलिया पहुंचे जहां वह दुग्ध संघ के बोनस वितरण कार्यक्रम में पहुंचे ही थे की भारी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और उन्होंने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों के भारी विरोध को भांपते हुए मौके पर पुलिस फोर्स भी एक्टिव हुआ, उन्होंने किसी तरह लोगों को समझाने बुझाने का काम किया लेकिन लोग नहीं माने विधायक के खिलाफ लगातार नारेबाजी करते रहे और यह हंगामा काफी देर तक चलता रहा। कई ग्रामीण विधायक की गाड़ी के आगे लेट गए जिनको पुलिस ने हटाया। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन कर रहे कई लोगों ने ग्रामीणों से विधायक की बात सुनने की अपील भी की लेकिन ग्रामीण आक्रोश में थे उन्होंने एक न सुनी।
दरअसल मामला बताया जा रहा है कि चोरगलिया में वेटरनरी डॉक्टर के तबादले के बाद से स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित थे। कई ग्रामीणों का यह कहना था वेटरनरी डॉक्टर क्षेत्र में दिन-रात लोगों के जानवरों के इलाज के लिए तत्पर रहते थे विगत माह उनके द्वारा फेसबुक पर कोई टिप्पणी की गई थी जिसके बाद से ही उनका तबादला हुआ। जिस तबादले को रद्द करने की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीण विधायक से काफी गुस्से में थे। ग्रामीणों का कहना था कि बैटनरी डॉक्टर का तबादला तत्काल निरस्त होना चाहिए। खबर लिखे जाने तक हंगामा जारी था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज 

