हल्द्वानी – हल्द्वानी में गौला नदी में रेता बजरी की निकासी करने वाले डंपर स्वामियों ने अपर जिला अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन देते हुए नदी में वजन के पुराने नियम को लागू करने की मांग की है। वाहन स्वामियों का कहना है कि पिछले वर्ष तक प्रत्येक गाड़ी का 108 कुंटल रेता बजरी लाना तय हुआ करता था। लेकिन इस बार सरकार ने इस नियम को बदल दिया, इस वजह से न सिर्फ गौला नदी में काम करने वाले मजदूर परेशान है बल्कि वाहन स्वामियों को भी नुकसान हो रहा है।
लिहाजा वाहन स्वामियों ने अपर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर तत्काल पूर्व की भांति वाहनों के ढुलान क्षमता को 108 कुंटल किए जाने की मांग की है। वाहन स्वामी ने बताया कि वर्तमान में 135 कुंटल 130 कुंटल तक उप खनिज नदी से लाया जा रहा है। जबकि पूर्व में 108 कुंटल से एक कुंटल अधिक होने पर भी अगले दिन निकासी बंद कर दी जाती थी। लेकिन अब गौला नदी के लिए बनाए गए नियम को भी तोड़ा जा रहा है पूर्व में वाहन स्वामी हाईकोर्ट भी गए थे, हाईकोर्ट ने भी गाड़ियों की क्षमता के आधार पर वजन तय करने के निर्देश दिए गए थे वाहन स्वामियों का कहना है कि प्रशासन हाईकोर्ट के नियमों को भी दरकिनार कर नया नियम लागू कर रहा है लिहाजा उन्होंने गौला नदी में निकासी केवल 108 कुंटल ही किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वाले में हेम दुर्गापाल, रमेश जोशी सहित दर्जनों वाहन स्वामी थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में कुमाऊं प्रतिभा स्कॉलरशिप परीक्षा 19 अप्रैल को, विजेताओं को मिलेगा 50 से 100% तक छात्रवृत्ति
हल्द्वानी :रावण अंगद संवाद ने सभी का दिल जीत लिया। उमड़ी भारी भीड़
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में आंधी तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में सुरंग में धंसी मिट्टी, पानी के साथ आया मलबा, मची अफरा-तफरी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर विवाह में दो सिलेंडर की परमिशन के लिए अधिकारी नामित
उत्तराखंड: सीएम धामी सख्त; विकास कार्यों में देरी पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड : गांव से लापता हुआ 4 साल का पंकू, 4 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग…परिवार परेशान
उत्तराखंड: गणेश जन्मस्थली डोडीताल में खुले मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट
उत्तराखंड: सेना की वर्दी का कपड़ा बेचने वाला दुकानदार पकड़ा गया
उत्तराखंड: खटीमा में इस दिन सीएम धामी करेंगे 7 करोड़ की CSD कैंटीन का उद्घाटन 

