- हल्द्वानी में तिकोनिया से रेलवे स्टेशन तक सड़क में हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी: हल्द्वानी में राष्ट्रीय खेलों का समापन होना है इसलिए एयरपोर्ट से लेकर स्टेडियम तक और रेलवे स्टेशन से लेकर स्टेडियम तक सभी सड़कों के सौंदर्यकरण और चौड़ीकरण का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है और इसी जद में रेलवे स्टेशन तक हुए अतिक्रमण को अब चिन्हीकरण करते हुए प्रशासन ने 15 दिन के समय में स्वत तोड़ने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अधिकारी अशोक चौधरी, व अन्य अधिकारियों ने तिकोनिया से रेलवे स्टेशन तक सड़क का मुआयना करते हुए दोनों तरह अतिक्रमण की नपाई कर और 15 दिन के भीतर नोटिस हुए अतिक्रमण स्वत तोड़ने के निर्देश दिए। इसके अलावा नालियों में गंदगी के चलते सभी दुकान स्वामी के चालान करने के निर्देश दिए नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों के मध्य नजर सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी ने बताया कि उन सभी सड़कों को चौड़ीकरण और सौंदर्यकरण में डाला गया है जो रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट से स्टेडियम को जोड़ते हैं क्योंकि पूरे देश से आने वाले खिलाड़ियों को बेहतर आवागमन की सुविधा और बेहतर माहौल मिले इसके लिए शासन से निर्देश दिए गए हैं। इसलिए 15 जनवरी से पहले इन सभी सड़कों का कायाकल्प होना है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल
सीएम धामी का ‘SANTULAN’ मॉडल, हर वर्ग के लिए बजट में खास योजनाएं
उत्तराखंड बजट 2026: गरीब युवा किसान महिला सशक्तिकरण के लिए ज्ञान मॉडल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने निर्देश में एक्टिव हुआ प्रशासन, चलने लगा बुलडोजर
उत्तराखंड: संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के अधिकारियों को निर्देश, जिले में दिखने नहीं चाहिए अवैध होर्डिंग बोर्ड
नैनीताल: जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित 

