- हल्द्वानी और उसके आसपास के इलाकों में देर रात से हो रही मूसलाधार बरसात के चलते अब धीरे-धीरे हालात बेकाबू होते जा रहे हैं हालांकि प्रशासन की टीम जेसीबी लेकर मौके पर मौजूद हैं और पानी के निकासी के हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं हल्द्वानी शहर में बरसाती नहर हो या फिर लालकुआं क्षेत्र में कई कॉलोनिया पूरी तरह जलमग्न हो गई है। इसी प्रकार हल्द्वानी चोरगलिया रूट पर शेर नाला, शुर्यानाला सहित छोटे रपटे भी उफान पर आने लगे है। हल्द्वानी शहर में सिटी मजिस्ट्रेट AP वाजपेई टीम सहित हालातो का जायजा ले रहे हैं। साथ ही जेसीबी से जल भराव की निकासी के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गएहैं। इसके अलावा उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा ग्रामीण क्षेत्र में लगातार टीम सहित भराव की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर जुटे हुए हैं।

हल्द्वानी- नैनीताल जिले में मौसम विभाग के रेड अलर्ट जारी करने के बाद लगातार बारिश जारी है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कालाढूंगी- नैनीताल सड़क भारी मलबा आने और पेड़ गिरने से हुआ बंद, वहीं सूर्यां नाले में भारी पानी आने से पुलिस ने यातायात बन्द कर दिया है, प्रशासन ने भारी बारिश के चलते नदी और नालों के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है। साथ ही खतरे की जद में आए घरों को खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ नदी और नालों में भी पानी बढ़ने लगा है। एसएसपी प्रहलाद मीणा का कहना है कि मौसम विभाग के अलर्ट के चलते सभी पुलिस थानों व चौकियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है हाईवे या जिला मार्ग में बीच से निकलने वाले बरसाती नाले या रपटों पर पुलिस को तैनात रहने के निर्देश दिए हैं एसडीआरएफ भी रिजर्व में रखी गयी है, बाढ़ चौकिया में सेटेलाइट फोन लगा दिए गए हैं इसके अलावा राहत बचाव कार्य के लिए भी सभी टीमें तैयार है,।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 

