हल्द्वानी। उत्तराखंड के जनपद नैनीताल में बीती रात से काफी मूसलाधार बारिश हुई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में नैनीताल जिले में औसतन 46.4 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। जिसमें सबसे ज्यादा 111.0 मिलीमीटर बारिश हल्द्वानी में रिकॉर्ड की गई है, तो वही सबसे कम 14.5 एसएस बारिश बेतालघाट में रिकॉर्ड की गई है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान समय में जनपद के एक राज्य मार्ग, व 13 ग्रामीण मार्ग अत्यधिक वर्षा के चलते बंद है, जिनको खोलने का प्रयास किया जा रहा है। राज्यमार्ग में काठगोदाम-सिमलियाबैंड साननी बंद हैं, जबकि एक ग्रामीण मार्ग में बंद हैं।


इधर चोरगलिया-हल्द्वानी मार्ग पर स्थित शेर नाला और सूर्या नाला में अत्यधिक वर्षा के कारण जल स्तर बढ़ने से मोटर मार्ग बंद किया गया है। बता दें कि यातायात को खेड़ा गौलापार से डायवर्ट कर वाया लालकुआं भेजा जा रहा है। नैनीताल पुलिस ने अपील की है कि सभी यात्री कृपया स्थिति सामान्य होने पर ही अपनी यात्रा करें अथवा अन्य मार्गों का उपयोग कर गंतव्य को प्रस्थान करें।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: आज नामांकन, शाम को रैली निकाली तो होगी कार्रवाई; 287 पर्चे बिके
उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश 
