- हल्द्वानी और उसके आसपास के इलाकों में देर रात से हो रही मूसलाधार बरसात के चलते अब धीरे-धीरे हालात बेकाबू होते जा रहे हैं हालांकि प्रशासन की टीम जेसीबी लेकर मौके पर मौजूद हैं और पानी के निकासी के हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं हल्द्वानी शहर में बरसाती नहर हो या फिर लालकुआं क्षेत्र में कई कॉलोनिया पूरी तरह जलमग्न हो गई है। इसी प्रकार हल्द्वानी चोरगलिया रूट पर शेर नाला, शुर्यानाला सहित छोटे रपटे भी उफान पर आने लगे है। हल्द्वानी शहर में सिटी मजिस्ट्रेट AP वाजपेई टीम सहित हालातो का जायजा ले रहे हैं। साथ ही जेसीबी से जल भराव की निकासी के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गएहैं। इसके अलावा उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा ग्रामीण क्षेत्र में लगातार टीम सहित भराव की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर जुटे हुए हैं।

हल्द्वानी- नैनीताल जिले में मौसम विभाग के रेड अलर्ट जारी करने के बाद लगातार बारिश जारी है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कालाढूंगी- नैनीताल सड़क भारी मलबा आने और पेड़ गिरने से हुआ बंद, वहीं सूर्यां नाले में भारी पानी आने से पुलिस ने यातायात बन्द कर दिया है, प्रशासन ने भारी बारिश के चलते नदी और नालों के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है। साथ ही खतरे की जद में आए घरों को खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ नदी और नालों में भी पानी बढ़ने लगा है। एसएसपी प्रहलाद मीणा का कहना है कि मौसम विभाग के अलर्ट के चलते सभी पुलिस थानों व चौकियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है हाईवे या जिला मार्ग में बीच से निकलने वाले बरसाती नाले या रपटों पर पुलिस को तैनात रहने के निर्देश दिए हैं एसडीआरएफ भी रिजर्व में रखी गयी है, बाढ़ चौकिया में सेटेलाइट फोन लगा दिए गए हैं इसके अलावा राहत बचाव कार्य के लिए भी सभी टीमें तैयार है,।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : नीम करौली बाबा के भंडारे में उमड़ा जनसैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
नैनीताल में अवैध रेंटल बाइकों पर चला प्रशासन का डंडा, 74 वाहनों के चालान
लालकुआं: विधायक के निकटतम सहयोगी सोनू पांडे का हुवा आकस्मिक निधन
नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर टेंपो ट्रेवलर खाई में गिरी, दो की मौत, कई घायल
मेरठ-ऋषिकेश नमो भारत ट्रेन का रास्ता साफ, जल्द शुरू होगा सर्वे
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने बताया सचिवालय को जनविश्वास का केंद्र, नई कार्यकारिणी को दी बधाई
उत्तराखंड: टेढ़ा गांव की बदहाल सड़कें, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, मौके पर पहुंचे राहुल सिंह दरम्वाल
उत्तराखंड: हाईवे पर बनेंगे यात्री सुविधा केंद्र, सफर होगा पहले से आसान
उत्तराखंड को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए105 करोड़ स्वीकृत किए
उत्तराखंड में नए आपराधिक कानूनों पर बड़ा अपडेट, अधिकारियों को सख्त आदेश 
