हल्द्वानी– गौला खनन एवं संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ो खनन व्यवसाय से जुड़े वाहन स्वामियों ने आरटीओ कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए पूर्व की भांति वाहनों को संचालित किए जाने की मांग की।
गौला खनन संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में पहुंचे सैकड़ो वाहन स्वामियों ने आरटीओ कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए, जीपीएस लगाए जाने तथा फिटनेस व अन्य मामलों को लेकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि जब गाड़ियों में पहले से ही आर आई डी एफ चिप लगाई गई है तो जीपीएस लगाने की क्या आवश्यकता है? इसके अलावा फिटनेस को लेकर भी वाहन स्वामियों से मोटा पैसा वसूल जाने की कवायद की जा रही है। इसके अलावा वाहन स्वामियों को ओवरलोड ले जाए जाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। जिसका सभी वाहन स्वामी विरोध करते हैं। वही संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष समिति का दल उनसे मिला है और वह पूर्व की भांति वाहनों के संचालन की मांग कर रहा है फिलहाल उनकी मांगों पर शासन स्तर पर विचार किया जाना है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल
सीएम धामी का ‘SANTULAN’ मॉडल, हर वर्ग के लिए बजट में खास योजनाएं
उत्तराखंड बजट 2026: गरीब युवा किसान महिला सशक्तिकरण के लिए ज्ञान मॉडल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने निर्देश में एक्टिव हुआ प्रशासन, चलने लगा बुलडोजर
उत्तराखंड: संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के अधिकारियों को निर्देश, जिले में दिखने नहीं चाहिए अवैध होर्डिंग बोर्ड
नैनीताल: जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित 

