देहरादून/ लालकुआं। आंचल को और अधिक प्रोत्साहित व लोकप्रिय बनाये जाने के लेकर राज्य के समस्त सरकारी व अर्ध सरकारी संस्थानों में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों समारोहो व बैठक में आंचल ब्रान्ड के ही दुग्ध एंव दुग्ध उत्पादो का उपयोग किये जाने के मुख्य सचिव ने जारी किये निर्देश,जिसका सीधा आर्थिक लाभ प्रदेश के दुग्ध उत्पादको को प्राप्त होगा ।
उक्त जानकारी देते हुए नैननीतल दुग्ध संघ अध्यक्ष व प्रशासक सहकारी डेरी फैडरेशन मुकेश बोरा द्वारा बताया गया कि मुख्य सचिव एस.एस.सन्धु द्वारा प्रदेश के समस्त सरकारी व अर्ध सरकारी संस्थानों में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों समारोह व बैठक में आंचल ब्रान्ड के ही दुग्ध एंव दुग्ध उत्पादो का उपयोग किये जाने के निर्देश दिये जाने पर समस्त आंचल परिवार मा0 दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा जी व मा0 माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी जी का व उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव आर.एस. सन्धु का समस्त आंचल परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया गया । श्री बोरा ने कहा कि इस आदेश के लागम होने से जहां आंचल दुग्ध एंव उससे बने उत्पादो की बिक्री में अप्रत्याषित वृद्धि होगी । वही दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा जी की प्रदेषू में दुग्ध मूल्य क्रय दर कम से कम 50 रू0 लीटर की मूहिम भी पूर्ण हो सकेगी । जिससे सीधे ही प्रदेश 52 हजार दुग्ध उत्पादक को सीधे आर्थिक लाभ होगा । इसके साथ ही दुग्ध संघ अध्यक्ष द्वारा अवगत कराया गया दिपुवाली पूर्व को दृष्टिगत रखते हुए नैनीताल दुग्ध संघ द्वारा अपने दुग्ध उत्पादको को समय अंतर्गत भुगतान करते हुए 01 करोड 51 लाख की धनराशि का भुगतान कर दिया गया है । इस दौरान सामान्य प्रबन्धक नैनीताल दुग्ध संघ निर्भय नारायण सिह, संचालक मण्डल सदस्य भगत सिह कुमटिया, महिमान सिह चैहान आदि मौजुद थे ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
