हल्द्वानी – जिलाधिकारी वंदना ने गुरूवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में डेंगू के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम के साथ सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश। जिलाधिकारी ने नगरनिगम के कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शहर में डेंगू के मद्देनजर विशेष सर्विलांस अभियान व सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 मनोज काण्डपाल को निर्देश दिये कि डेंगू के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु युद्ध स्तर पर काम्बिंग कर प्रत्येक घरों के साथ ही निजी व्यवसायिक प्रतिष्ठान, कामर्शियल स्थानों, चिकित्सालयों, स्टेशनों, रैस्टोरेंट, पीजी आदि में साफ सफाई के साथ ही जिन संवदेनशील स्थानों पर पानी जमा होने से लार्वा उत्पन्न होता है उसे नष्ट करें तथा लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी एवं दायित्यों को समझे।
जिलाधिकारी ने मानिटरिंग टीमों के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे प्रतिदिन सुबह एवं सायं नगर निगम कर्मचारियों द्वारा घर-घर कार्य किया जा रहा है उनकी मानिटरिंग कर सत्यापन करें और फोटोग्राफ्स भी उपलब्ध करायें साथ ही जिन विभागीय कार्यालयों के साथ ही व्यवसायिक प्रतिष्ठानों मे लार्वा मिलता है तो जुर्माना भी लगाया जाए। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिये कि अधिक से अधिक परिसरों में चैकिंग कर डंेगू के रोकथाम के लिए लोगों को जागरूकता के साथ ही जिन स्थानों पर पानी के कारण डेंगू वायरस उत्पन्न होने की सम्भावना है उन स्थानों की साफसफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 भागीरथी जोशी, सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह, महाप्रबन्धक उद्योग सुनील कुमार पंत के साथ ही सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : असहाय विधवा माता क्षमा का डीएम ने करवाया बैंक ऋण माफ, बैंक से दिलाई नो ड्यूज
हल्द्वानी :(दुखद) यहां स्कूटी स्लिप होने से युवक की मौत
उत्तराखंड: यहां लापता बच्चे का 9 दिन बाद मिला शव
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एडमिशन का बड़ा उछाल, 6 हजार से ज्यादा बढ़ी संख्या
उत्तराखंड : पहाड़ के नन्हे शौर्य ने किया कमाल, 6 साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
हल्द्वानी: यहां शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग, चालक झुलसा
उत्तराखंड : यहां मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या
लालकुआं : विधायक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ! सीएम बैठक में ‘दुर्व्यवहार’ का आरोप
उत्तराखंड: सरकार के फैसले से तीर्थ पुरोहित और कारोबारियों में खुशी
सीएम धामी की अगुवाई में PM मोदी का 18वां दौरा, उत्तराखंड तैयार 
