देहरादून– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को नगर क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्पा सेंटरों में अनैतिक कार्य किये जाने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर उनके द्वारा तत्काल AHTU टीम को उक्त स्थानों की आकस्मिक चेकिंग कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने निर्देश दिए गए। उक्त आदेशों के क्रम में दिनाँक 20/09/23 की शाम AHTU देहरादून की टीम द्वारा चकराता रोड़ स्थित स्पा सेंटरो की आकास्मिक चेकिंग की गई। दौराने चेकिंग टीम को बिंदाल क्षेत्र स्थित क्राउन टावर में डिलाइट स्पा सेंटर पर मसाज की आड़ में एक कमरे में एक महिला व एक पुरूष अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त मिले, साथ ही तीन अन्य महिलाये भी उक्त स्पा सेंटर में मौजूद मिली, स्पा सेंटर की तलाशी में वहां से कई आपत्तिजनक चीज़े प्राप्त हुई।
जिस पर पुलिस टीम द्वारा मौके से स्पा सेंटर की महिला मैनेजर तथा एक पुरुष को अनैतिक देह व्यापार अधि0 के तहत गिरफ्तार किया तथा तीन पीड़ित महिलाओ को रेस्क्यू किया गया।
पूछताछ में जानकारी प्रकाश में आई कि उक्त स्पा सेंटर का मालिक सहारनपुर निवासी मनोज कुमार महिलाओं को रुपयों का लालच देकर अपने स्पा सेंटर की आड़ में काफी समय से अनैतिक देह व्यापार का काम करा रहा है, इस काम के लिए उसके द्वारा एक महिला मैनेजर इरम को रखा गया था, जो आने वाले ग्राहकों को मसाज के साथ एक्सट्रा सर्विस के बारे में भी बताती थी तथा ग्राहकों से स्पा में रूम के 800 से 1000 रुपया लेती थे, इसके बाद ग्राहक की पसंद पर लड़की को रूम पर भेजा जाता था तथा ग्राहको से एक्स्ट्रा सर्विस के एवज में 2000 से 4000 रुपये तक लिए जाते थे। उक्त सारा लेन देन का काम मैनेजर इरम द्वारा देखा जाता था।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
1- इरम उर्फ आंचल D/o शमशुद्दीन नि0 ग़ांधी रोड देहरादून उम्र 26 वर्ष
2- मो0 अमीर s/o अब्दुल नि0 इनामुल्ला बिल्डिंग तहसील देहरादून उम्र 24 वर्ष
वांछित अभियुक्त:-
मनोज कुमार पुत्र जगमल नि0 सोरणा जिला सहारनपुर
बरामदगी:-
1- 41500/- रुपये नगद
2- 07 पैकेट कंडोम
3- 02 मोबाइल फोन
4- विजिटर रजिस्टर

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रक के अंदर केविन बना कर लीसा तस्करी, वन विभाग ने पकड़ा लीसे का जखीरा
नैनीताल में कल बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट, डीएम बोले- सभी अधिकारी रहें 24 घंटे तैयार
उत्तराखंड में स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को बढ़ावा, सीएम धामी ने लाभार्थियों को दिए सब्सिडी चेक
चारधाम जाने वाले जरूर पढ़ें! 48 घंटे के लिए यात्रा रोकी गई, मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट
नैनीताल मॉल रोड 1 अगस्त से बनेगी ‘नो हॉर्निंग ज़ोन’, बेवजह हॉर्न बजाने पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड : भागीरथी में बहा 18 वर्षीय युवक
उत्तराखंड: उफनती मंदाकिनी नदी में फंसीं तीन महिलाएं
देहरादून :(बड़ी खबर) 16 करोड़ की सड़क बनी ‘पाताल लोक’ का रास्ता!
हल्द्वानी : खेल विश्वविद्यालय का ढांचा होने जा रहा तैयार, 123 पदों और 4 कोर्सेज से होगी शुरूआत
उत्तराखंड: यहां गैंग रेप के तीन आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार 
