हल्द्वानी विजिलेंस की टीम द्वारा रिश्वतखोर कर्मचारी एवं अधिकारियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है यहां हल्का पटवारी, पट्टी नंदीगॉव,तहसील काफली गैर, जनपद बागेश्वर को रू0 2,000/- रिश्वत की मांग पर रंगेहाथ गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध में”
शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज कराई गयी कि उसके द्वारा अपनी गांव की जमींन का दाखिल-खारिज करवाने के लिए आवेदन किया था, जिसके एवज में पटवारी द्वारा रू. 2000 रिश्वत की मांग की गई थी। पूर्व में शिकायतकर्ता आरोपी को ₹1000 दे चुका था। तथा ₹1000 की दूसरी किस्त वसूलते समय विजिलेंस की टीम ने पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उक्त शिकायत पर सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी (नैनीताल) की टीम द्वारा देवेन्द्र सिंह बोरा, हाल पटवारी, पट्टी नंदीगॉव,तहसील काफली गैर, जनपद बागेश्वर को दिनांक 19 अक्टूबर 2024 को कठपुडछिना पटवारी कार्यालय, जनपद बागेश्वर में शिकायतकर्ता से रिश्वत ग्रहण करते हुए रंगे गिरफ्तार किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल- अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताँछ जारी है ।
निदेशक सतर्कता डॉ0 वी0 मुरूगेसन, महोदय द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी ।
यदि कोई राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी, अपने पदीय कार्य के सम्पादन में किसी प्रकार का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग करता है तथा उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो, तो इस सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsappहैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में निर्भीक होकर सूचना दें ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद
मौसम ने रोका हेलीकॉप्टर, लेकिन नहीं रुका CM धामी का सफर; सड़क मार्ग से चंपावत पहुंचे
उत्तराखंड: 59 दुकानों को हटाने के फैसले पर सियासत तेज, दुकानदारों के पक्ष में उतरे जसवीर राणा
नेपाल में बाढ़ के बीच शांतिकुंज हरिद्वार ने बढ़ाया मदद का हाथ, राहत दल रवाना
उत्तराखंड: 2027 चुनाव से पहले EC का बड़ा एक्शन, चार उम्मीदवार तीन साल तक नहीं लड़ सकेंगे चुनाव
उर्मिला सनावर के खिलाफ फिर मुकदमा, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पुलिस ने शुरू की जांच
उत्तराखंड के लक्ष्य रायचंदानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इंडिया U-19 की संभालेंगे कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, बारिश के बीच पदयात्रा में जुटे सैकड़ों ग्रामीण
हल्द्वानी: मोटाहल्दू में तेंदुए की दस्तक से टेंशन में ग्रामीण 


