लालकुआं- कोतवाली पुलिस द्वारा गत वर्ष दर्ज किए गए जालसाजी के मुकदमे में कार्रवाई करते हुए मंगलवार की प्रातः खड़कपुर मोटाहल्दू के ग्राम प्रधान शंकर जोशी को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
लालकुआं कोतवाली पुलिस ने ग्राम प्रधान शंकर जोशी निवासी ग्राम खड़कपुर मोटाहल्दू को एफआईआर नंबर-: 221/22, धारा:-420, 467, 468, 471 आईपीसी के तहत गत दिनांक 10 अगस्त 2022 को आरटीआई कार्यकर्ता सतीश कुमार निवासी वार्ड नंबर 3 द्वारा लिखाए गए मुकदमे में गिरफ्तार किया है, इससे पूर्व उक्त मुकदमे में वार्ड नंबर 3 निवासी ही परवेज खान को गिरफ्तार किया था।
सूत्रों से पता चला है कि गौला नदी से खनन कार्य करने वाले इस तरह के हजारों वाहन स्वामी है, जिन्होंने दो पहिया गाड़ी के नंबर पर ट्रक एवं डंपर का इंश्योरेंस कराया है। आरटीआई द्वारा मांगी गई सूची के आधार पर इन सब का नाम उजागर होना अब तय है, पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है, बताया जा रहा है कि जल्द ही कुछ लोगों की और गिरफ्तारी उक्त मुकदमे में की जाएगी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा का कहना है कि जालसाजी के उक्त मुकदमे की जांच चल रही है, जल्द ही इस तरह की जालसाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अन्य लोगों की भी मुकदमे में गिरफ्तारी की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



टिहरी हाउस में बनेंगे 28 नए आवास, वाशी और हल्द्वानी की सरकारी संपत्तियों का भी होगा विकास
सऊदी अरब में फंसे टिहरी के इंद्रमणि नौटियाल की वापसी के लिए CM धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिन पर CM धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड की संस्कृति को लेकर कही ये बात
उत्तराखंड: छात्रों के लिए खुशखबरी! CM धामी की योजना से घर बैठे फ्री में करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
उत्तराखंड: घर में LPG कनेक्शन है तो जरूर पढ़ें! इस तारीख तक करना होगा ये जरूरी काम
उत्तराखंड: बस के अंदर ठूंस दिए 103 यात्री! रुद्रपुर में परिवहन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस, फरार कांग्रेस नेता समेत 3 के घर कराई मुनादी
उत्तराखंड में 14.20 लाख घरों तक पहुंचा नल का पानी, CM धामी ने अब दिया ये बड़ा टारगेट
हल्द्वानी: यहां खिड़की में देखा तो बैठा था तेंदुवा, फैल गई दहशत Video 
