हल्द्वानी- हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री, दीपक रावत ने शनिवार को जनसुनवाई कर मौके पर शिकायतों का समाधान किया। जन शिकायतों में अधिकांश शिकायतें, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद व अतिक्रमण, सड़क, लोन आदि से सम्बन्धित आई।
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने जनता दरबार में आये फरियादीयों से स्वयं कार्यालय से बाहर जाकर की मुलाकात और उनकी समस्याओं को उनके बीच आकर जाना व उनका निस्तारण किया।
कुमाऊं आयुक्त ने आयोजित जनता दरबार में प्राप्त कुल 16 समस्याओं को सुना, जिनमें से अधिकांश का मौके पर निस्तारण करते हुए शेष जन-समस्याओं के निस्तारण के लिए फरियादियों को आगामी जनता दरबार में पेश होने के निर्देश दिए।
*कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के जनता दरबार में खतौनी में कंप्यूटर से नकली एडिटिंग कर रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया। उप निबंधक कार्यालय, काशीपुर से हाल ही में खतौनी में एडिटिंग से फर्जी दस्तावेज तैयार कर रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया है। कुमाऊं आयुक्त ने सहायक महानिरीक्षक निबंधक, रुद्रपुर को निर्देशित किया कि प्रत्येक निबंधन, कार्यालय का रोस्टरवाइज निरीक्षण करना सुनिश्चित करेंगे। इस क्रम में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने जिलाधिकारी उधम सिंह नगर को दूरभाष पर वार्ता कर उक्त प्रकरण की जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा अनुचित पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाए।*शिकायतकर्ता अमित कुमार ने आयुक्त महोदय को अवगत कराया कि उसके द्वारा राजीव कुमार व धर्मेंद्र कुमार से प्लॉट खरीदा गया था। क्रेता अमित कुमार ने अब तक 5.5 लाख रुपए और 7 लाख रुपए कुल 12.5 लाख रुपए की धनराशि दो किस्तों में विक्रेता पक्ष राजीव कुमार व धर्मेंद्र कुमार को दी है। इसके बावजूद भी विक्रेता पक्ष द्वारा रजिस्ट्री नहीं कराई गयी और उक्त प्लाट को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया, जिसके क्रम में कुमाऊं आयुक्त ने विक्रेता पक्ष को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर अमित कुमार को 12.50 लाख की धनराशि एक सप्ताह के भीतर वापस करने के निर्देश दिए।
ग्राम सभा जाठा, बागेश्वर के स्थानीय निवासियों ने रोड बनाने की मांग रखी जिसके क्रम में आयुक्त दीपक रावत ने आगामी जिला योजना में प्रस्तावित कर रोड निर्माण कार्य कराने का आश्वासन दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



साधारण परिवार की आंचल बनी मिस इंडिया उत्तराखंड 2026
उत्तराखंड: जंगल में गुलदार ने किया हमला, सीता की बहादुरी ने बचाई गीता की जान!
उत्तराखंड में पंचायत नियम बदलेंगे, अब ग्रामीण भी देंगे हाउस टैक्स
देहरादून:(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री ने किया विभागों का बटवारा
सावधान! फ्री वाई-फाई पर हैकर्स आपकी हर जानकारी चुरा सकते हैं
उत्तराखंड: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगी प्रधानाचार्य पदों पर सीमित विभागीय भर्ती
उत्तराखंड : यहाँ रात के अंधेरे में घर के आगे दिखे दो गुलदार
उत्तराखंड: रुद्रपुर को मिली बड़ी सौगात: जर्जर नगर निगम भवन की जगह बनेगा 15.74 करोड़ का हाईटेक ऑफिस
उत्तराखंड: डॉ. जगदीश पंत कुमुद को साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्यपाल ने किया सम्मानित
हल्द्वानी : शहर की ये शराब की दुकान सबसे महंगी नीलाम हुई 

