हल्द्वानी,- नकल विरोधी कानून को लेकर कल हल्द्वानी में भाजपा युवा मोर्चा एक बड़ी आभार रैली करने जा रही है। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार किया जाएगा, आभार रैली की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने बताया कि नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले से 10 हजार युवा कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताएंगें। भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड देश में पहला ऐसा प्रदेश है जहां सबसे कठोर नकल विरोधी कानून बना है, युवाओं के भविष्य को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह कानून बनाया है लिहाजा युवा उनका आभार करने के लिए बेहद उत्साहित है, इसलिए कल रामलीला मैदान में युवा आभार रैली आयोजित की जा रही है। वही भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने कहा कि युवाओं के भविष्य को देखते हुए नकल विरोधी कानून से माफियाओं को खत्म करने का काम किया गया है इसलिए भाजपा युवा मोर्चा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आभार रैली का आयोजन कर रही है।
हल्द्वानी,- दिनाँक 01 मार्च, 2023 का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्राप्त हुआ है। इस आशय की जानकारी देते हुए जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री 01 मार्च को प्रातः 11:35 बजे खटीमा, हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर मध्यान्ह 12 बजे आर्मी हैलीपेड हल्द्वानी पहुचेंगे। इसके पश्चात मध्यान्ह 12:25 बजे रामलीला मैदान, हल्द्वानी में नकल विरोधी कानून के उपलक्ष्य में भाजयुमो द्वारा आयोजित ‘आभार रैली’ में प्रतिभाग करेंगे। अपरान्ह 03:45 पर गौलापार हैलीपेड हल्द्वानी से टिहरी के लिए प्रस्थान करेंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज 

