हल्द्वानी : हल्द्वानी में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए प्रशासन और परिवहन विभाग ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के कड़े निर्देश के बाद सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई और आरटीओ प्रवर्तन गुरुदेव सिंह ने संयुक्त रूप से एक विशेष अभियान चलाया।इस दौरान रैश ड्राइविंग, नशे में वाहन चलाने, बिना हेलमेट के बाइक चलाने, और बिना सत्यापन के ऑटो चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, 150 से अधिक वाहनों के चालान किए गए हैं।सिटी मजिस्ट्रेट और आरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि सड़क हादसों को रोकने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसके साथ ही लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया है, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।प्रशासन का यह कदम सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त रवैये को दर्शाता है, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 

