हल्द्वानी में सेंट्रल ब्यूरो का इन्वेस्टिगेशन यानी सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां सीबीआई ने रिश्वत लेते हुए दो सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक सब इंस्पेक्टर भी शामिल है। दरअसल सीबीआई ने रेलवे पुलिस फोर्स में तैनात एक सब इंस्पेक्टर को काठगोदाम रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया साथ ही उसके साथ इस रिश्वत प्रकरण में शामिल रेलवे डिपार्टमेंट के बिजली विभाग के कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले रेलवे स्टेशन के करीब एक बेहतर टीम ट्रक वाले ने रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचा दिया था। इसके बाद इस ट्रक को सीज किया गया था। इसी सीज ट्रक को छोड़ने की एवज में दोनों कर्मचारी ट्रांसपोर्टर से रिश्वत की डिमांड कर रहे थे। जिसकी शिकायत ट्रांसपोर्टर की तरफ से सेंट्रल ब्यूरो आफ इन्वेस्टिगेशन में कर दी गई। इसके बाद सीबीआई ने पूरा जाल बिछाया और दोनों रेलवे कर्मचारियों को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। हालांकि रिश्वत की राशि कितनी थी इसका खुलासा होना भी बाकी है। सीबीआई दोनों ही रिश्वतखोर कर्मचारियों को अपने साथ लेकर चली गई है।
जिन्हें सोमवार को सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस बीच सीबीआई की कार्रवाई से काठगोदाम रेलवे स्टेशन में हड़कंप मच गया। हर कोई इस कार्रवाई की चर्चा करता रहा। लेकिन सभी कर्मचारी इस कार्रवाई से सहमे हुए थे। विशेष कर जो विभाग इस ट्रक को सीज करने की प्रक्रिया से जुड़े हुए थे उनके तो पसीने छूट गए। बरहाल रिश्वत के मामले में सीबीआई की यह कार्रवाई रविवार को रेलवे से लेकर हल्द्वानी तक चर्चा में बनी रही।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : महिला दिवस पर इनका हुआ सम्मान
उत्तराखंड : पति ने पत्नी-बेटे पर धारदार हथियार से किया हमला, फिर खुद की भी दे दी जान
देहरादून :(बड़ी खबर) नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा इस तारीख़ पर
हल्द्वानी : रेट्रो साइलेंसर पर हुए विवाद में युवक को मारा चाकू, आक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घेराव
उत्तराखंड को 1129 करोड़ की सौगात, गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस, आपदा और गंगा कॉरिडोर से जुड़ी परियोजनाओं की रखी नींव
उत्तराखंड: हरिद्वार में केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने किया राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन
उत्तराखंड : जोशीमठ की गार्गी उनियाल ने भारतीय वायु सेना (IAF) में अधिकारी बनकर किया कीर्तिमान स्थापित
उत्तराखंड : बदबू से खुला मौत का राज़, पत्नी-बेटे के सड़े शव मिले, पति फरार
हल्द्वानी : लालकुआं गौला गेट पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोडिंग पर शिकंजा
हल्द्वानी : डॉ दिशा तिवारी का हल्द्वानी में हुआ स्वागत 

