हल्द्वानी। बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने गई टीम को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ। व्यापारियों के विरोध के आगे प्रशासन की एक भी नहीं चली। अतिक्रमा हटाने गई टीम कुछ ही व्यापारियों का सामान जप्त कर पाई थी कि भारी विरोध शुरू हो गया। नगर निगम और प्रशासन की टीम भारी पुलिस फोर्स के साथ बाजार पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी। प्रशासन की कार्यवाही शुरू होते ही व्यापारी विरोध में उतर आए। सैकड़ों की संख्या में व्यापारियों के बाजार में उतर आने से बाजार में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। प्रशासन की टीम ने कालू सिद्धबाबा मंदिर के सामने बाजार क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू की। सड़कों पर रखा सामान जब्त किया जाना लगा । एक दुकान से सामान जब्त करने की कवायद शुरू होते ही वहां पर व्यापारी एकत्र हो गए और कार्यवाही का विरोध शुरू हो गया।
बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू होते ही व्यापारियों का हुजूम विरोध में उतर आया। व्यापारियों के विरोध में आते ही काफी देर तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही पर ब्रेक लग गया। व्यापारियों ने जमकर हंगामा काटा और कार्रवाई को अव्यवहारिक करार दिया। कहा कि त्योहारी सीजन में प्रशासन व्यापारियों का उत्पीड़न करने पर तुला हुआ है। बता दें कि बाजार क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर नगर निगम और प्रशासन से भी शिकायत की थी गई थी। कहा गया था कि त्योहार का सीजन आ रहा है ऐसे में बाजार में अतिक्रमण की वजह से लोगों का चलना दूभर हो गया है। इसी शिकायत का संज्ञान लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में कालाढूंगी स्थित कालू सिद्धू मंदिर के सामने से अतिक्रमण हटाने पहुंच गई थी। अतिक्रमण की कवायद शुरू होने के बाद व्यापारियों ने मेयर को भी मौके पर बुला लिया। जिसके बाद तय हुआ कि जप्त किया गया सामान वापस किया जाएगा और व्यापारियों के साथ मीटिंग की जाएगी जिसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : शादी समारोह के लिए डीएम ने व्यावसायिक सिलेंडरों के इस्तेमाल को लेकर दिए यह निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की तिथियां निर्धारित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कमरे में की आत्महत्या, हल्द्वानी के MBPG कॉलेज की छात्रा, एक मैसेज बना आखिरी संकेत..
सीएम धामी के निर्देश पर हल्द्वानी में एक्शन तेज, जलभराव से निपटने के लिए 3 दिन में डीपीआर तैयार करने के आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कर्मियों के लिए और आदेश जारी
उत्तराखंड: अब सुरक्षित होंगे वन्यजीव! 12 KM लंबा एशिया का सबसे बड़ा कॉरिडोर तैयार, जानिए खासियत
उत्तराखंड: 20 दिन में आदेश नहीं तो कार्रवाई तय! सीएम पुष्कर सिंह धामी का सख्त संदेश
हल्द्वानी: अंडर-18 बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन; ‘डाउनटाउन’ और ‘RBC’ की खिताबी जीत
देहरादून :(दुखद) सूचना विभाग कर्मी विनोद प्रसाद का आकस्मिक निधन
उत्तराखंड: आईएफएस संजीव चतुर्वेदी ने भत्तों की पूरी राशि दान की, पेश की मिसाल 

