- दरोगा के साथ अभद्रता करने पर दो हेड कांस्टेबल निलंबित
नई टिहरी– टिहरी जिले के कैंपटी थाने में तैनात दरोगा के साथ दो हेड कांस्टेबल ने धक्का-मुक्की कर दी। दरोगा से अभद्रता की जानकारी लगने पर एसएसपी नवनीत सिंह ने दोनों हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।
मामले की जांच सीओ बलूनी को सौंपी गई है। वह एक सप्ताह के अंदर जांच पूरी कर एसएसपी को रिपोर्ट सौंपेगे।
जानकारी के अनुसार बीती तीन नवंबर को कैंपटी थाने में तैनात दरोगा अनिल भट्ट का थत्यूड़ थाने में स्थानांतरण का आदेश जारी हुआ था। शाम करीब सात बजे भट्ट को फोन पर इसकी जानकारी मिली और उसी दिन ज्वाइनिंग देने के निर्देश दिए गए। लेकिन भट्ट ने देर होने का हवाला देते हुए अगले दिन ज्वानिंग देने की बात कही। इस पर उन्हें थानाध्यक्ष अमित शर्मा से बात करने के लिए कहा गया। थाने से जानकारी लेने के बाद अनिल भट्ट
थाना अध्यक्ष से मिलने उनके पास पहुंचे। आरोप है कि जैसे ही वह थानाध्यक्ष अमित शर्मा के पास पहुंचे यहां पहल से मौजूद हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार और मेहराज ने उनके साथ धक्का मुक्की और अभद्रता की।
शिकायत मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार और मैहराज आलम को तत्काल प्रभाव ने निलंबित कर दिया है। उन्हें चंबा पुलिस लाइन अटैच किया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में पहली बार हुआ दुर्गा होम यज्ञ, वैदिक मंत्रों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
ADG की फटकार के बाद जागी नैनीताल पुलिस, एक ही दिन में 43 मुकदमे दर्ज
रुद्रपुर में कार के पहिए के पास मिली नवजात बच्ची
हल्द्वानी: निकोटीन युक्त पान मसाले को लेकर अफवाहों पर खाद्य विभाग ने दी सफाई
उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात 
