हल्द्वानी- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा के भाजपा के नेताओं और पदाधिकारियों के विरुद्ध केस दर्ज कराने को दिए बयान पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि अगर कांग्रेसी समय रहते थोड़ी भी मेहनत राहुल गांधी को लेकर न्यायालय में कर लेती तो आज उन्हें राजनैतिक अभियान चलाने की घोषणा नहीं करनी पड़ती। अभी भी समय है क्योंकि ऐसे कई मामलों में उनके नेता पर प्रक्रिया चल रही है। जिसमें उन्हें जवाब देना पड़ सकता है।
प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने कहा कि कांग्रेस स्वतंत्र हैं आपत्तिजनक बयानों पर मुक्कदमे दर्ज कराने के लिए। लेकिन हैरानी होती है कि उनके नेताओं को अपने अपमान का अहसास इतनी देर से हुआ वह भी जब राहुल गांधी को ओबीसी समाज के अपमान पर सजा मिली।
कांग्रेस नेताओं की शार्ट टाइम मेमोरी लॉस से पता चलता है कि वे भावनाविहीन हो गए है जिसके चलते उन्हें अपने प्रति और समाज के प्रति भी अपमान का अहसास नही होता।
है सिवाय राहुल गांधी के रावत ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ घोषणाबाजियों में अपने राजनैतिक आन्दोलन चला रही है। एक और हाथ से हाथ जोड़ों का दावा करते हैं, दूसरी तरफ जय भारत सत्याग्रह का, फिर मेरा घर राहुल का घर और अब महीने भर आंदोलन का कार्यक्रम और ऐसा हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि प्रदेश में कॉग्रेस की संगठन टीम का गठन तक नहीं है और दावा एक साथ कई आंदोलन चलाने के किये जा रहे हैं। कांग्रेस को पहले अपनी पार्टी बचाने और फिर पार्टी में लोकतंत्र बचाने की चिन्ता करनी चाहिए। रही देश में लोकतन्त्र की तो वह पीएम मोदी के नेतृत्व में बहुत मजबूत है।
प्रकाश रावत प्रदेश प्रवक्ता

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया
उत्तराखंड: मसूरी में बजेगी शहनाई! Kuldeep yadav की शाही शादी में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे 
