हल्द्वानी : हल्द्वनी के सुशीला तिवारी अस्पताल में अवैध तरीके से चल रहे मेडिकल स्टोर को आज प्रशासन और पुलिस ने बलपूर्वक खाली कर दिया है। वर्ष अक्टूबर 2021 से लेकर अभी तक अवैध तरीके से मेडिकल स्टोर के संचालक द्वारा मेडिकल स्टोर चलाया जा रहा था। बताया जा रहा है संचालक की 50 करोड़ की देनदारी भी है, जिसे हॉस्पिटल को देनी थी, लेकिन उसके द्वारा पैसे का भुगतान नहीं किया गया। मेडिकल स्टोर का संचालक सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में इसके संबंध में अपना केस हार चुका है और वह इसके विरुद्ध जिला जज के पास अपील करने के लिए गया था।
लेकिन वहां भी वह केस हार गया था और वह मेडिकल स्टोर खाली नहीं कर रहा था। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया मेडिकल स्टोर संचालक के पास सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के अलावा कैंसर हॉस्पिटल, टीवी हॉस्पिटल में भी मेडिकल स्टोर है जिसे आज सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, तहसीलदार सचिन कुमार और कोतवाल राजेश यादव ने बलपूर्वक खाली कर लिया है और अभी मेडिकल स्टोर सुशीला तिवारी अस्पताल प्रशासन के पास चला गया है जिसका वह अपने तरीके से इस्तेमाल करेंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें
उत्तराखंड :(बधाई) कपकोट सरकारी स्कूल के सभी 42 विद्यार्थी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल 

