हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- इस दिन चलेगा बनभूलपुरा के कथित मदरसा और नमाज स्थल पर बुलडोजर, पढ़िए पूरी खबर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Haldwani News: वनभूलपुरा स्थित कथित मलिक का बगीचा क्षेत्र में नजूल भूमि पर कब्जा करने की नीयत से अवैध रूप से निर्मित कथित मदरसा भवन एवं कथित नमाज स्थल के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही नगर निगम द्वारा की जारी है। इसके लिए नगर निगम ने एसएसपी प्रह्लाद सिंह मीणा को पत्र भेजकर पुलिस फोर्स की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग

बता दे कि विगत 29 एवं 30 जनवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में स्थित कथित मलिक का बगीचा क्षेत्र में नजूल भूमि को सरक्षित करने के लिए तारबाड़ की कार्यवाही की गई। इस दौरान ही यह संज्ञान में आया कि अब्दुल्ल मलिक नाम के एक व्यक्ति ने प्लाटिंग करके स्टाम्प पेपर पर लिखित करके राज्य सरकार के स्वामित्व की भूमि को अवैध तरीको से विक्रय करने और अवैध रूप से कथित मदरसा और नमाज स्थल नाम से भवन बनाकर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने का कार्य किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर: पाकिस्तानी ISI एजेंट का हैंडलर देहरादून से गिरफ्तार

इसके नगर निगम की टीम ने दोनों संरचनाओं को हटाने के लिए 01 फरवरी तक का समय दिया गया था। लेकिन इसके बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की गई। नगर निगम हल्द्वानी के नोटिस दिनाक 30.01.2024 का अनुपालन करते हुए संरचना हटाने का कार्य नहीं किया है। ऐसे में नगर निगम आगामी 4 फरवरी को राजकीय भूमि को कब्जा मुक्त कराना है। इसके लिए पुलिस फोर्स की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना शुरू, अब घर बैठे भरें फॉर्म
Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें