हल्द्वानी – हल्द्वानी के एक होटल में संयुक्त व्यापारी संघर्ष समिति के बैनर तले व्यापारियों ने प्रेस वार्ता की और सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई पर कई सवाल खड़े करें व्यापारियों ने कहा कि उनके आंदोलन के बाद मुख्यमंत्री द्वारा एक मीटर छोड़े जाने के निर्देश दिए लेकिन अधिकारी उसमें भी हमें गुमराह कर रहे हैं की 11- 11 मीटर की जगह दोनों जगह एक मीटर ही छोड़ा जाएगा यानी साढ़े 11 मीटर तक सड़क के लिया लिया जाएगा, जिसका व्यापारी विरोध करते हैं। और वह इससे सहमत नहीं है। इसके अलावा व्यापारियों ने जिला अधिकारी पर उन्हें आज तक समय ने दिए जाने का आरोप लगाया उन्होंने कहा की हेलीपैड पर मुख्यमंत्री जी से वार्ता हुई और जिलाधिकारी ने कहा कि वह उन्हें वार्ता के लिए बुलाएंगे लेकिन आज तक किसी भी व्यापारी को जिलाधिकारी द्वारा वार्ता के लिए नहीं बुलाया गया। न हीं उनकी बात सुनी गई और हर बार वार्ता में किसी दूसरे अधिकारी को भेज दिया गया। जबकि जिलाधिकारी के समक्ष सभी व्यापारी अपनी बातें रखना चाहते थे लेकिन सीएम के पास व्यापारियों के लिए समय है लेकिन जिलाधिकारी के पास नहीं। व्यापारियों ने कहा कि चौड़ीकरण के नाम पर प्रशासन पूरी तरह उत्पीड़न कर रहा है और अब तक वह यह भी नहीं बता पाया कि यह सड़क स्टेट हाईवे है या जिला मार्ग है केवल व्यापारियों को चौड़ीकरण के नाम पर गुमराह किया जा रहा है और उनकी दुकान तोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 
