हल्द्वानी- विगत सोमवार नैनीताल बस स्टैंड के निरीक्षण के दौरान रोडवेज की बस में 34 सीटर बस में 80 सवारियां बैठाने पर गम्भीरता से लेते हुये आयुक्त श्री दीपक रावत ने आरएम रोडवेज पूजा जोशी के साथ ही आरटीओ नंदकिशोर आर्य को किया तलब।
*आरएम पूजा जोशी ने बताया कि पर्यटन सीजन के कारण दबाव बढा है। जिस पर आयुक्त ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि दबाव बडा है या आम आदमी की जान बचाना बडा है। उन्होंने कहा कि कोई हादसा हो जाता है तो जिम्मेदार कौन होगा। उन्हांेने कहा कि ऐसा दोबारा होने पर चालक एवं परिचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।
बस चालक दिनेश जोशी द्वारा बताया गया कि यह प्रतिदिन होता है जिस पर आयुक्त नेे आरएम रोडवेज के निर्देश दिये कि सायं 5 बजे रोडवेज की बस जो नियमित समयानुसार नैनीताल से हल्द्वानी आती है उस बस के 15 दिनों के टिकट के अभिलेख तीन दिन के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। आयुक्त ने आरएम रोडवेज को निर्देश दिये कि वह नियमित चैंकिग करें तथा पर्यटन सीजन को देखते हुये बसों की संख्या में इजाफा भी करें।
आयुक्त श्री रावत ने आरटीओ नंदकिशोर आर्य को निर्देश दिये कि रोडवेज बसों की भी नियमित चैकिंग करें क्षमता से अधिक यात्री पाये जाने पर तुरन्त चालान के साथ ही चालक एवं परिचालक के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने आरटीओ से कहा कि निजी वाहनों ओवरलोडिंग, वाहनोें की चैकिंग की जिम्मेदारी के साथ ही रोडवेज वाहनों की चैकिंग की भी जिम्मेदारी सुनिश्चित करें। श्री रावत ने कहा कि यात्रियों की जिम्मेदारी हमारी है कोई दुर्घटना ना हो इसके लिए बस में जितने यात्री के बैठाने की क्षमता है उतने ही यात्री बैठाये जायें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की स्थिति दोबारा होने पर चालक व परिचालक के साथ ही अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
इस अवसर पर स्टेशन प्रभारी नैनीताल रमेश रौतेला, चालक दिनेश जोशी, परिचालक देवेश सक्सेना आदि मौजूद थे। अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : (गजब )एक ही भूमि को फर्जीवाड़े से दो बार बेचा, दंपति पर केस
उत्तराखंड : देवभूमि की बेटी ने बढ़ाया मान: हेमा बनीं लेफ्टिनेंट कर्नल
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी पर छापा! अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, सिलेंडर-उपकरण बरामद
पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त 

