लालकुआं। नगर से खरीददारी कर हल्दूचौड़ के दीना डी-क्लास गांव को साइकिल द्वारा जा रहे सिडकुल कर्मी सुरेश चंद्र जोशी उम्र 48 वर्ष को वन विकास निगम के डिपो संख्या 4 और 5 के बीच डंपर ने जोरदार टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई, उक्त घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गत दिवस शाम के समय खरीददारी करने साइकिल द्वारा लालकुआं बाजार आए सिडकुल की टाटा मोटर्स कंपनी में सेवारत सुरेश चंद्र जोशी जब खरीददारी कर साइकिल द्वारा वापस देर शाम लगभग 8:30 बजे घर को लौट रहे थे तभी वन निगम के डिपो संख्या 4 और 5 के बीच तेज गति से जा रहे डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, जिन्हें हल्दूचौड़ चौकी के पुलिसकर्मी द्वारा पुलिस चौकी ले जाया गया, वहां से निजी वाहन द्वारा हल्द्वानी के निजी अस्पताल में परिवार वालों द्वारा ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उनका निधन हो गया, जैसे ही परिजनों को सुरेश जोशी के निधन की सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया।
उक्त घटना से उनकी पत्नी ममता जोशी, 17 वर्षीय पुत्र दीपक और 12 वर्षीया पुत्री प्रिया का रो रो कर बुरा हाल है, अचानक हुए उक्त दर्दनाक हादसे से हर कोई हतप्रभ है। मिलनसार स्वभाव के सुरेश जोशी क्षेत्र में सदैव आसपास के लोगों के सुख-दुख में शरीक होते थे, उनके निधन से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। बुधवार की प्रातः उनका चित्रशिला घाट रानीबाग में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
