हल्द्वानी- हल्द्वानी और उसके आसपास के इलाकों में देर रात हुई मूसलाधार बरसात ने बर्बादी के कई निशान छोड़े हैं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की आज सुबह 8:00 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक अकेले हल्द्वानी काठगोदाम इलाके में 312 मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि नैनीताल स्नो व्यू इलाके में 100 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है तो वहीं कालाढूंगी क्षेत्र में 197 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है कई सालों बाद ईतनी भयंकर बारिश हुई । नैनीताल जिले में लगातार हो रही भारी बारिश का असर हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र में सबसे अधिक हुआ है कल शाम से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते कलसिया नाला पूरी तरह से उफान पर आ गया। कलसिया नाले के आसपास कई मकानो को काफी खतरा हो गया है, तो वहीं कई मकान ध्वस्त भी हुए हैं। लेकिन पुलिस और प्रशासन द्वारा उन लोगों को समय से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया था और उनके खाने पीने के इंतजाम भी प्रशासन और पुलिस द्वारा किए गए थे,
काठगोदाम में सबसे अधिक नई बस्ती, बद्रीपुरा समेत गौला बैराज के आसपास नुकसान हुआ है, वहां के लोगों का कहना है कि आज तक उन्हें कलसिया नाले का रौद्र रूप इतना था, आज तक किसी ने नहीं देखा, उन्होंने अपनी आप बीती बताते हुए कहा की कलसिया नाले ने भयभीत कर दिया जिसके वजह से हर जगह सिर्फ चीख पुकार मच गई, भय के माहौल के बीच सिर्फ भागो भागो की आवाज ही सुनाई आ रही थी, प्रशासन और पुलिस लोगों को घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे थे, लेकिन उनके मन में अभी भी भय बना हुआ है, कि उनके घरों में आई दरार या जिनके घर ध्वस्त हो गए हैं उनका क्या होगा, ऐसे में पीड़ितों ने मांग करते हुए कहा की सरकार और प्रशासन उन्हें मुआवजे के साथ ही उनको घर को कैसे बचाया जाए इस पर काम करे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : (गजब )एक ही भूमि को फर्जीवाड़े से दो बार बेचा, दंपति पर केस
उत्तराखंड : देवभूमि की बेटी ने बढ़ाया मान: हेमा बनीं लेफ्टिनेंट कर्नल
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी पर छापा! अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, सिलेंडर-उपकरण बरामद
पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त 

