- रॉयल्टी की दरें कम करने समेत खनन से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर खनन व्यवसाईयो ने देहरादून जाकर मुख्यमंत्री से वार्ता की, इस दौरान सीएम ने जल्द ही खनन व्यवसायियों की सभी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
लालकुआं। एक प्रदेश एक रॉयल्टी नियम को प्रदेश में लागू करने को लेकर डंपर एसोसिएशन के नेतृत्व में 2 विधायकों के साथ खनन व्यवसाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले, खनन व्यवसाईयो ने अभिलंब रॉयल्टी की दरें कम करने समेत कई महत्वपूर्ण खनन से जुड़ी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा, तथा समस्या का त्वरित गति से निराकरण की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने अभिलंब सकारात्मक कार्रवाई का उन्हें आश्वासन दिया है।
कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत और रामनगर के विधायक दीवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में देहरादून जाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले डंपर एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं के संबंध में विस्तृत रूप से बातचीत की, तथा आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान सरकार द्वारा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री से विस्तृत रूप से बातचीत करते हुए खनन व्यवसायियों ने कहा कि रॉयल्टी की दरें कम करने के साथ-साथ परिवहन विभाग द्वारा जीपीएस सिस्टम लगाने के लिए मोटी रकम साढ़े 7 हजार रुपए निर्धारित कर दी है, जबकि बाजार में जीपीएस सिस्टम 12 सौ से 15 सौ तक का लगाया जारहा है।
इसके अलावा परिवहन विभाग द्वारा पूर्व में गाड़ियों की फिटनेस 14 सौ रुपये में की जा रही थी, वही फिटनेस अब 14 हजार 5 सौ रुपये में की जा रही है। खनन व्यवसायियों ने कहा कि उनका व्यवसाय सरकार की इन गलत नीतियों के चलते पूरी तरह अब चौपट हो चुका है। इस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से विस्तृत बातचीत करते हुए सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई जल्द से जल्द शुरू करवाने का उन्हें आश्वासन दिया। इस अवसर पर डंपर एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदर सिंह बिष्ट, खनन व्यवसाई मनोज मठपाल, देवेंद्र सिंह बिष्ट, रविंद्र जग्गी, हरीश भट्ट, पूरन पाठक, हरीश चौबे, पम्मी सैफी सहित भारी संख्या में वाहन स्वामी मौजूद थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम 

