हल्द्वानी- राज्य के युवा हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। अगर बात भारतीय सेना की हो तो उत्तराखंड का नाम खुद ब खुद लोगों की जुबान पर आ ही जाता है। इसी क्रम में पिथौरागढ़ जिले के सेरा उर्फ बड़ोली गांव निवासी रोहित सिंह डसीला ने उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। उनका चयन भारतीय नौ सेना में टेक्निकल ऑफिसर के पद पर हो गया है। भारतीय सेना में टेक्निकल अधिकारी पद में चयन होने के उपरांत 25 दिसंबर 2022 से नेवल अकैडमी केरल में उनकी ट्रेनिंग होगी।
मूल रूप पिथौरागढ़ जिले के गणाई गंगोली तहसील क्षेत्र के सेरा उर्फ बड़ोली गांव निवासी रोहित सिंह डसीला ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई ग्वालियर (मध्यप्रदेश) से हासिल की। इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन स्ट्रीम से बीटेक किया।

देहरादून से बीटेक होते ही उनका चयन मल्टीनेशनल कंपनी सिक्योर मीटर्स में हार्डवेयर इंजीनियर पद में हुआ था लेकिन उन्होंने भारतीय सेना का हिस्सा बनने का लक्ष्य बनाया था जो अब पूरा हो गया है। रोहित सिंह डसीला के पिता कैलाश डसीला समेत पूरे परिवार को परिचित सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दे रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 


