हल्द्वानी- नैनीताल जिले में पिछले 24 घंटे में भारी मुसलाधार बरसात रिकॉर्ड की गई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा दी गई रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में बेतालघाट क्षेत्र में 104 मिलीमीटर और कालाढूंगी क्षेत्र में 103 मिली मीटर नैनीताल स्नो व्यू इलाके में 76 मिलीमीटर हल्द्वानी में 80 मिलीमीटर और मुक्तेश्वर में 64 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की गई है। इस भारी बरसात की वजह से जिले में तीन राज्य मार्ग एक प्रमुख जिला मार्ग और 11 आंतरिक ग्रामीण मार्ग पूरी तरह बंद हो गए हैं, जिनको जेसीबी व अन्य सरकारी मशीनीरि से खुलवाने का काम किया जा रहा है।
आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक गर्जिया और भुजान बेतालघाट, रामनगर बेतालघाट, सहित कई आंतरिक मार्ग बंद है। पिछले 24 घंटे में हुई बरसात की वजह से जिले की नदियों का जलस्तर भी बड़ा है हालांकि वह अभी सामान्य जलस्तर में बह रही है अगले 24 घंटे भारी बारिश के आसार बताए गए हैं फिलहाल जिले के मैदानी इलाकों में मौसम साफ है। पहाड़ों की ओर रुख करने वाले यात्री रूट प्लान देख कर ही चलें।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 
