- परिवहन विभाग की प्रवर्तन करवाई में 140 वाहनों के चालान, 09 सीज
आज परिवहन विभाग के द्वारा सघन चेकिंग अभियान संचालित करते हुए 140 वाहनों के चालान किये और ऑटो, ई रिक्शा, पिकअप तथा एक टैक्सी सहित कुल 09 वाहनों को सीज किया।
परिवहन विभाग के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री जितेंद्र सांगवान, परिवहन कर अधिकारी श्री गोविंद सिंह , श्रीमती अपराजिता पांडे , श्रीमती अनुभा आर्य परिवहन निरीक्षक श्री आरसी पवार ,श्री गिरीश कांडपाल, श्री नंदन रावत के द्वारा जनपद के विभिन्न मार्गों पर चेकिंग अभियान संचालित किया जिसमें ट्रक, बस, टैक्सी, मैक्सी , ऑटो, ईरिक्शा , टैक्सीबाइक, कार आदि वाहनों के विरुद्ध टैक्स, फिटनेस, परमिट शर्तों का उल्लंघन , एसओपी का अनुपालन न करना, हेलमेट, सीटबेल्ट,
ओवरलोडिंग, नो पार्किंग आदि के अभियोग में प्रवर्तन कार्रवाई की गई। हल्द्वानी में प्रवर्तन करवाई नरीमन चौक, निर्मला सेंट , थरेसा, नैनी वैली , वीरशिवा स्कूल के आस पास व कालाढूंगी मार्ग पर की गयी। हल्द्वानी क्षेत्र में 27 ई-रिक्शा ,ऑटो वाहनों के चालकों के द्वारा यूनिफॉर्म ना पहनने तथा नैनीताल क्षेत्र में 20 वाहनों के चालान नो पार्किंग के अभियोग में किये गये।
आज चेकिंग अभियान में परिवहन विभाग के सहायक परिवाहन निरीक्षक श्री चंदन ढैला, श्री अनिल कार्की, श्री चंदन सुफ्याल, श्री गोधन सिंह, श्री अरविंद , श्री मोहम्मद दानिश, सुश्री हंसी आदि सम्मिलित रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत
देहरादून : लिपिक और कनिष्ठ सहायक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित
उत्तराखंड: पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार
देहरादून: उपनल संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगा दिवाली बोनस, संगठन ने उठाई ये मांग
उत्तराखंड: पौड़ी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अग्निशमन अधिकारी गिरफ्तार
नैनीताल : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति को हाईकोर्ट से बड़ा झटका
उत्तराखंड गौरव सम्मान 2026 का ऐलान, बीसी खंडूड़ी समेत 15 विभूतियों को मिलेगा सम्मान
अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी, 75 फीसदी को मिलेगा दो साल का सेवा विस्तार, नियमित नौकरी का भी मिलेगा मौका 

