- डीएवी स्कूल की प्रज्ञा आर बी आई में शानदार प्रदर्शन
हल्द्वानी – हल्द्वानी की बेटी प्रज्ञा रिखाडी ने ग्रेड बी की परीक्षा में टॉप कर के देवभूमि उत्तराखंड का नाम ऊँचा कर रिज़र्व बैंक में शानदार एंट्री मारी है। बता दें कि प्रज्ञा की माता हेमलता रिखाड़ी जीजीआईसी हल्द्वानी में गणित की प्रवक्ता हैं। जीजीआईसी में पढ़ने वाली सभी बेटियों को उज्जवल भविष्य की तरफ बढ़ने की प्रेरणा देने वाली हेमलता रिखाड़ी अपनी बेटी रेखा की उपलब्धि से गौरवान्वित हैं।
साथ ही अपनी बेटी के भाग्य में लिखी हर-सफलता, हर-ख़ुशी उसे मिलने की ईश्वर से प्रार्थना की है। डीएवी स्कूल की गणित प्रवक्ता मुन्नी पंत ने बताया कि बचपन से मेधावी प्रज्ञा पढ़ाई के अलावा लेखन में भी विशेष रूचि रखती है। 12 वीं की परीक्षा डीएवी स्कूल से पास करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से सांख्यिकी विषय में स्नातक तथा आई आई टी मुम्बई से स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर, खुद तैयारी कर यह अभूतपूर्व सफलता हासिल की। सभी स्वजनों और गुरुजनों से मिल रहे शुभकामनाओं को स्वीकार कर प्रज्ञा ने अपनी सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम, परिजनों और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: दिल्ली की युवती को टैक्सी ड्राइवर ने सुनसान जंगल में ले जाकर किया गलत काम का प्रयास, ऐसे बची जान
उत्तराखंड: मुक्तेश्वर में बहुमंजिला निर्माण और रिजॉर्ट पर प्रशासन सख्त, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए जांच के आदेश
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म के प्रयास करने वाला ऐसे हुआ गिरफ्तार
नैनीताल :(बड़ी खबर) अपना काम प्राइवेट व्यक्तियों से कराते थे दो कानून गो, DM रयाल ने कर दिया डीमोशन
उत्तराखंड ने रचा इतिहास: नए आपराधिक कानून लागू करने में देश में बना नंबर-1
रुद्रपुर : एक ही परिवार के पांच प्रमाण पत्र निरस्त करने की संस्तुति, ये है मामला
रुद्रपुर: महापौर के प्रयास लाए रंग, रूद्रपुर में जल भराव से मिलेगी निजात, 460 करोड़ मंजूर
उत्तराखंड: महंगाई का झटका, रसोई गैस और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े 

