हल्द्वानी। दमुवाढूंगा कैनाल रोड निवासी वनकर्मी की बेटी जया पलड़िया (15) का शव मंगलवार रात फंदे से लटका मिला पुलिस के अनुसार दो दिन पहले घर में हुई गाय की मौत के बाद से किशोरी सदमे में थी। घटना से परिजनों में मातम है। केशव दत्त पलड़िया वन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि सोमवार को घर में गाय की मौत हो गई थी। उनकी बेटी जया का गाय से बहुत लगाव था।
गाय की मौत के बाद से वह सदमे में थी और गुमसुम रहने लगी। घटना के एक दिन बाद तक जया ने किसी से बातचीत नहीं की और मंगलवार को अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद परिजनों को मंगलवार शाम को किशोरी का शव घर के पीछे बने बाथरूम में फंदे से लटका मिला। परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने जया को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, 25 मीटर गहरी खाई में गिरी इनोवा, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर
उत्तराखंड : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरु
हल्द्वानी: मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू
नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी 

