हल्द्वानी- गोरापड़ाव में सड़क हादसा
कार ने स्कूटी को मारी जबरदस्त टक्कर
स्कूटी सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत
मृतक दोनों युवक अल्मोड़ा के रहने वाले है
कोतवाली पुलिस ने कार चालक को लिया हिरासत में
मंडी चौकी क्षेत्र की घटना।
.
लालकुआं। हल्द्वानी से लालकुआं की ओर बीती देर रात्रि आ रहे स्कूटी सवार दो युवकों की कार की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मोटाहल्दू स्थित एक होटल में काम करते थे। देर रात मंडी चौकी पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर दोनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया। मंगलवार सुबह परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।
जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के पेटसाल के नजदीक गांव भेटाबढ़िया निवासी दीवान सिंह 30 वर्ष पुत्र बसंत सिंह वह अभय बिष्ट -21वर्ष पुत्र बसंत सिंह सोमवार देर रात लगभग 11:30 बजे अपनी स्कूटी संख्या यूके 04यू-2622 से मोटाहल्दू स्थित अपने कार्य स्थल होटल पर जा रहे थे कि मोतीनगर चौराहे पर सड़क पार करते समय हल्द्वानी की ओर आ रही कर संख्या यूके04 वाई-1499 की चपेट में आ गए, जिससे दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। देर रात स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को हल्द्वानी मोर्चरी पहुंचाया और मृतकों के परिजनों को सूचना दी। मंगलवार सुबह परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज 

