लालकुआं। ऑटो से हल्दूचौड़ जा रही युवती अचानक ऑटो से गिर गई, इससे उसके सिर एवं पांव में गंभीर चोट आई है, पीएचसी लालकुआं में उपचार के बाद हालात गंभीर होने पर उसे हल्द्वानी सुशीला तिवारी चिकित्सालय को रैफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर को नगर के वार्ड नंबर एक निवासी टिक्की एवं चाट कारोबारी कांता प्रसाद की बेटी गुड़िया उम्र 19 वर्ष गोलगप्पे देने हल्दूचौड़ जा रही थी, जैसे ही ऑटो पाल स्टोन के सामने पहुंचा था तभी ऑटो में बैठी गुड़िया अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे उसके सिर एवं पांव में गंभीर चोट आ गई, सड़क में तड़प रही गुड़िया को वहीं ऑटो चालक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं लेकर आया जहां उसका उपचार किया गया, परंतु हालत गंभीर होने पर उसे डॉ सुशीला तिवारी तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी को रेफर कर दिया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत
देहरादून : लिपिक और कनिष्ठ सहायक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित
उत्तराखंड: पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार 

