- प्रेमिका के लिए बना फर्जी सिपाही, सालभर से हल्द्वानी में कर रहा था वसूली,पुलिस ने किया गिरफ्तार।
हल्द्वानी (नैनीताल)- प्रेमिका की आशिकी में यूपी के सहारनपुर का एक युवक इस तरह मगरूर हो गया कि उसने कानून का भी मखौल बना दिया। यूपी के मिर्जापुर में किराने की दुकान चलाने वाला यह शख्स हल्द्वानी की एक शादीशुदा महिला के जाल में फंस गया। प्रेमिका को बताया कि वह पुलिस का सिपाही है। पिछले एक साल से फर्जी वर्दी, आईडी कार्ड और बैज लगाकर वह काठगोदाम हल्द्वानी में घूम रहा था। वाहनों से वसूली भी करता था। अब पुलिस के हत्थे चढ़ा तो सारी पोल खुली। पुलिस ने फर्जी सिपाही को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामले की पोल उस समय खुली जब रविवार रात कृष्णा विहार कॉलोनी काठगोदाम निवासी कैलाश चंद्र पांडे ने काठगोदाम पुलिस को मामले में तहरीर दी। कैलाश ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने भाई गिरीश चंद्र पांडे के कहने पर मायापुर रूपपुर मिर्जापुर, सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी संजय कुमार पुत्र कली राम को कमरा किराए पर दिया था। संजय ने कैलाश को बताया था कि वह उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही है। 5 जनवरी को कैलाश ने उसके रंगढंग देख घर में घुसने से रोक दिया। आरोप है कि इस पर संजय गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। कैलाश की शिकायत पर काठगोदाम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसओ दीपक बिष्ट ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह काठगोदाम में ही रहने वाली एक शादीशुदा महिला से प्रेम करता है। इसी वजह से वह यूपी से हल्द्वानी आया और प्रेमिका को दिखाने के लिए फर्जी पुलिसवाला बन गया। पुलिस जांच में सामने आया कि वर्दी की आड़ में वह लोगों से वसूली भी करता था। असल में वह एक एजेंसी में काम करता है। फर्जी सिपाही के पास से वर्दी के अलावा उत्तर प्रदेश पुलिस का फर्जी पहचान पत्र भी मिला है, जिसमें उसने खुद को कांस्टेबल दर्शाया है। संजय लोगों को बताता था कि वह मिर्जापुर थाने में तैनात है, लेकिन यहां पर उसकी ड्यूटी लगाई गई है। एसओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 204, 319(2), 33(3), 351(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
कमिश्नर दीपक रावत से बात कराऊं या एसपी सहारनपुर से…⤵️
फर्जी सिपाही अभी तक सिर्फ आम लोगों को ही सालभर तक चूना लगा रहा था। लेकिन सोमवार को जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने गई तो पूछताछ करने पर वह एसओ काठगोदाम दीपक बिष्ट पर ही चढ़ बैठा। जानकारी लेने के दौरान फर्जी सिपाही ने एसओ से कहा कि वह यूपी पुलिस में नवंबर 2020 बैच का सिपाही है। इतने में फर्जी सिपाही ने एसओ से कहा कि ज्यादा जानकारी चाहिए तो वह सीधा कमिश्नर दीपक रावत से बात कराएगा। कहा कि कमिश्नर उसके खास हैं, रोज बातचीत होती है। यही नहीं आरोपी ने कहा कि पोस्टिंग के बारे में वह सीधा एसपी सहारनपुर से भी उनकी बात करा सकता है। इसके बाद एसओ ने पता किया तो मालूम हुआ कि मामला फर्जी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज 
