हल्द्वानी न्यूज़ – नौ साल का योगेश एसटीएच में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। हादसे को 72 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन उसे होश में नहीं आया है। सांसें वेंटिलेटर पर हैं और हालत नाजुक है। हर कोई योगेश की सलामती की प्रार्थना कर रहा है।
शुक्रवार का वो काला दिन जनपद नैनीताल के ओखलकांडा के डालकन्या और अधौड़ा गांव के लोगों को गहरा जख्म दे गया। दंपत्ति समेत 9 लोगों की हुई दर्दनाक मौत से गांवों में चीत्कार मच गई। हर तफर बदहवाशी छा गई। बच्चों, महिलाओं और बूढ़ों की सिसकियों से सिहर उठा। इस हादसे ने 9 साल के योगेश को उसके परिवार से भी हमेशा
के लिए जुटा कर दिया। मां, बाप और छोटे भाई की मौत हो गई। करीब 800 मीटर गहरी खाई में गिरने के बाद भी योगेश की सांसें चलती रहीं। बेहोशी की हालत में उसे हल्द्वानी एसटीएच लाया गया। इमरजेंसी में इलाज के बाद उसे तुरंत पीआईसीयू में वेटिलेटर पर रखा है, लेकिन अभी तक वह होश में नहीं आ पाया है।
एसटीएच के न्यूरो सर्जन डॉ. अभिषेक राज ने बताया कि योगेश की हालत नाजुक बनी है। सिर पर गंभीर चोट है। वेंटिलेटर पर पल-पल उसकी देखरेख की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सरकार के फैसले से तीर्थ पुरोहित और कारोबारियों में खुशी
सीएम धामी की अगुवाई में PM मोदी का 18वां दौरा, उत्तराखंड तैयार
उत्तराखंड: मोदी के कार्यक्रम से पहले धामी का एक्शन मोड, हर व्यवस्था की खुद ली जानकारी
उत्तराखंड: गंगा में फंसे बच्चे, महिलाएं और पुरुष… रेस्क्यू ऑपरेशन ने बचाई 21 जिंदगियां
उत्तराखंड: यहाँ पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: गुपचुप हो रही थी नाबालिग की शादी, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बिगाड़ा खेल
उत्तराखंड में बड़ा फैसला! पंचायत सीटों से हटेगा आरक्षण
उत्तराखंड: यहाँ खाई में गिरी पिकअप; चालक की मौत, एक घायल
हल्द्वानी में CM धामी ने दिखाई हरी झंडी, ‘नशामुक्त उत्तराखण्ड’ का दिया संदेश
उत्तराखंड: यहां नन्हा हाथी रुस्तम बना आकर्षण का केंद्र 
