हल्द्वानी। इंटर मीडिएट में अध्ययनरत छात्रा ने अपने ही मकान में पंखे के गुंडे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। पुलिस के मुताबिक सैलून की दुकान चलाने वाले जाहिद की 16 वर्षीय बेटी इलमा इंटर की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी किसी काम से अपने मायके पीपलथाना मुरादाबाद गई थीं। सोमवार को जाहिद दुकान और दोनों बेटे अपने-अपने काम से घर से बाहर गए थे। इस दौरान इलमा घर पर अकेली थी।दोपहर करीब दो बजे पड़ोस में रहने वाली युवती इमला से मिलने गई, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद मिला।
काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी इलमा ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर पड़ोसियों ने खिड़की से झांका तो इलमा चुन्नी के फंदे से लटकी हुई थी। लोगों द्वारा घटना की जानकारी बनभूलपुरा थाने दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस खिड़की तोड़कर अंदर गई और उसे फंदे से निकालकर आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसआई संजीत राठौर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) IPS मंजूनाथ TC की टीम ने कर दिखाया, लापता बालिका को 5 घंटे में दिल्ली से खोज निकाला
सीएम धामी का चारधाम यात्रा 2026 पर बड़ा एक्शन प्लान, सुरक्षा से लेकर ओवररेटिंग तक सख्त निर्देश
लालकुआं :(बड़ी खबर) बुक सेलरो की दुकानों में SDM का छापा, इन प्राइवेट स्कूल की खुली साठ गांठ की पोल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों पर नकेल के लिए कारवाई जारी
हल्द्वानी : रावण वध के साथ हुआ रज्याभिषेक
लालकुआं : यहां 10 वीं की छात्रा रहस्यमई परिस्थितियों में लापता
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय और श्रीलंका ओपन यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू, अंतरराष्ट्रीय अकादमिक सहयोग को नई उड़ान
उत्तराखंड: खटीमा में भावुक हुए सीएम धामी, सैनिकों के सम्मान में किया बड़ा ऐलान
पिथौरागढ़ :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं ने किया परेड निरीक्षण एवं अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन
उत्तराखंड: घर मे वॉशरूम गई 9 साल की बच्ची से दो किशोरों ने की दरिंदगी 

