Haldwani Sex Racket: शहर में इससे पहले भी कई बार देह व्यापार के मामले पकड़े जा चुके हैं लेकिन इसके बावजूद देह व्यापार का धंधा जोरों शोरों से चलाया जा रहा था। जिस पर आज पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मकान मालिक का चालान भी किया गया है।
पुलिस को सूचना मिली कि शहर में एक मकान में सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान में दबिश दी गई। मकान में कुछ लोग आपत्तिजनक हालत में मिले। इस दौरान छापेमारी में एक पीड़ित महिला जो पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। साथ ही एक युवक जो ग्राहक था, वह आपत्तिजनक हालत में मिला। मौके पर पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। साथ ही एक युवक और देह व्यापार कराने वाली महिला सरगना को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।
इस दौरान जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो तानिया शेख ने बताया कि कलावती कॉलोनी के निवासी प्रवीण कुमार का घर उसने 12,000 रूपये हर महीने हिसाब से किराये में लिया था। जिसमंें वह सैक्स रैकेट का धंधा चलाती थी। देह व्यापार का धंधा चलाने वाली तानिया शेख को शरीफा बेगम देह व्यापार के लिए महिलाएं उपलब्ध कराती थी। पुलिस ने मौके से एक पीड़ित महिला को भी रेस्क्यू किया।
वहीं मौके से देह व्यापार की संचालिका तान्या शेख उर्फ प्रियंका मंडल उम्र 28 वर्ष पत्नी अनारूल शेख निवासी सोनाखाली थाना बासंती जिला कैनिग दक्षिण 24 परगना पश्चिम बंगाल हाल कलावती कॉलोनी कोतवाली हल्द्वानी, सकलेन शेख पुत्र नवीरेल शेख उम्र 23 वर्ष पत्नी अनारूल शेख निवासी सोनाखाली थाना बासंती जिला कैनिग दक्षिण 24 परगना पश्चिम बंगाल हाल कलावती कॉलोनी कोतवाली हल्द्वानी, शरीफा बेगम पत्नी अली हैदर उम्र 25 वर्ष निवासी तेजपुर पोस्ट कोटा मुनि जिला इसाबेल थाना करीमगंज आसाम हाल कलावती कॉलोनी कोतवाली हल्द्वानी और फैजल खान पुत्र तस्लीम अहमद उम्र 25 वर्ष निवासी नई बस्ती काठगोदाम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ देह व्यापार का मामला दर्ज किया है। इस दौरान सामने आया कि देह व्यापार की संचालिका तान्या शेख, शरीफा बेगम और फैसल खान के विरुद्ध पूर्व में थाना मुखानी में पहले भी मामले दर्ज है। वहीं मकान मालिक प्रवीण कुमार का किरायेदार का सत्यापन न करने पर 5000 रूपये का नगद चालान किया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें
उत्तराखंड :(बधाई) कपकोट सरकारी स्कूल के सभी 42 विद्यार्थी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल 

