Haldwani News: हल्द्वानी में सड़क हादसों का सफर जारी है। अब एक और दुखद खबर आ रही है। देर रात शादी से लौट रहे एक स्कूटी सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जवान बेटे की मौत के बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया। हादसे के बाद एक राहगीर ने युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र देर रात एक स्कूटी सवापर युवक संदिग्ध परिस्थितियों में फिसल गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को एक राहगीर ने सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी उम 28 वर्ष अभिषेक कुमार पुत्र गोविंद प्रसाद के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह एक होटल में शैफ का काम करता था। अभिषेक तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। मृतक अभिषेक के बड़े भाई की 15 मई को शादी होनी है। बताया जा रहा है कि वह बुधवार रात एक शादी में गया था। जवान बेटी की मौत के बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया। मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोहरा का कहना है मामले की जांच की जा रही है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: धामी कैबिनेट का आज विस्तार, राजभवन में होगा शपथ ग्रहण
लालकुआं: बिंदुखत्ता में रामलीला का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा निकाली गई
उत्तराखंड: हल्द्वानी में 21 मार्च को रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने हिंदू नववर्ष पर पंचांग कैलेंडर का विमोचन किया
नैनीताल :(बड़ी खबर) इन दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
यूपी से कफ सिरप की खेप लेकर उत्तराखंड आया मोहम्मद सुहेल, पुलिस ने पकड़ा
उत्तराखंड: गंगोत्री धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित
उत्तराखंड: सचिवालय में वित्त समिति की बैठक में कई विकास परियोजनाओं को मिली मंजूरी
उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए किया हवन
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने एम्स ऋषिकेश में सतपाल महाराज का हाल जाना 

