“सीमा सड़क संगठन दिवस विशेष”
विभिन्न संगठनों की श्रृंखला में कार्यरत एक सम्माननीय विभाग।

1960 में स्थापित संस्था आज निभा रही रक्षा सेवाओं में महत्वपूर्ण भाग॥
7 मई को उत्साह से बीआरओ का स्थापना दिवस मनाते।
इस संगठन से जुड़कर हम खुद को खुशनसीब बताते॥
आवश्यकता के अनुरूप त्वरित सेवाएँ देकर करते समस्या का समाधान।
ब्रिज, टनल, हेलिपेड एवं एयर फील्ड बनाने की सेवाएँ भी करते प्रदान॥
बीआरओ ने किया सीमावर्ती क्षेत्रो के ढाँचे के विकास को साध्य।
प्राकृतिक आपदा भी नहीं बना पाती हमारे लक्ष्य को बाध्य॥
बीआरओ है एक महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग सेवा संस्थान।
जो देता है सेना को इंजीनियरिंग सेवा का योगदान॥
सीमा क्षेत्रों में सड़क निर्माण एवं रख-रखाव है अति महत्वपूर्ण कार्य।
जिसका लाभ मिलता उनको, जिनकी सरहद पर भूमिका है अनिवार्य।।
कनेक्टिविटी के साधनों में गुणवत्ता है प्रमुख।
बीआरओ लाना चाहता है देशहित में विकास सम्मुख॥
उत्तरीय और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में उद्देश है निर्माण और विकास।
बीआरओ अनवरत सेवा में करता है विश्वास॥
भारत सरकार के अधीन है यह उत्कृष्ठ संगठन।
राष्ट्र की उन्नति के लिए किया गया जिसका गठन॥
सड़क नेटवर्क बढ़ाकर करना है सेना के कार्यों को आसान।
बीआरओ को रचना है राष्ट्र उन्नति में नवीन कीर्तिमान॥
हमेशा सेवाधर्मिता की तत्परता से देंगे इसे नई पहचान।
डॉ. रीना कहती, श्रमेण सर्वम साध्यम के भाव से बढ़ाए इस संगठन का मान॥
डॉ. रीना रवि मालपानी (कवयित्री एवं लेखिका)
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास 